Rohini Delhi MCD Chunav Winner: रोहिणी में बजा BJP का डंका
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1466369

Rohini Delhi MCD Chunav Winner: रोहिणी में बजा BJP का डंका

Rohini Delhi MCD Chunav Winner BJP: रोहिणी वार्ड की  जनता ने रोजमर्रा की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वोट करने का मन बनाया है. MCD चुनाव के लिए वार्ड की 2 सीटें आरक्षित हैं. जहां तीनों वार्ड पर बीजेपी जीती है. 

रोहिणी से विजेन्द्र गुप्ता विधायक हैं

Rohini Delhi MCD chunav: रोहिणी के अंतर्गत कुल तीन वार्ड आते है. जनता ने रोजमर्रा की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वोट करने का मन बनाया है. यहां 3 में से कुल 2 सीटें आरक्षित हैं. रोहिणी-एफ और रोहिणी-डी महिला आरक्षित सीट हैं तो वहीं रोहिणी-ई सीट सामान्य सीट है. भारतीय जनता पार्टी से विजेंद्र कुमार रोहिणी से विधायक हैं. 

आज दिल्ली नगर निगम चुनाव की काउटिंग भी शुरू हो चुकी है और थोड़ी ही देर में रूझान आने शुरू भी हो जाएंगे. बता दें कि 2007 के बाद से दिल्ली नगर निगम में BJP का दबदबा रहा है, इस निगम चुनाव में रोहिणी के तीनों वार्ड पर बीजेपी ने जीत दर्ज की. जहां रोहिणी F- 52 से रितु गोयल, रोहिणी E- 53 से प्रवेश वाही और रोहिणी D- 54 से स्मिता कौशिक ने जीत दर्ज की. 

रोहिणी की कुल आबादी 229041 है, जिसमें कि SC समुदाय की आबादी 11408 है. रोहिणी– एफ से अभिनव मिश्रा आप से साल 2017 में जीते, रोहिणी- ई से सरोज बाला जैन बीजेपी से पिछले चुनावों में पार्षद चुनी गई थी वहीं रोहिणी– डी से बीजेपी के आनंद सिंह 2017 में पार्षद चुने गए थे. 

रोहिणी विधानसभा सीट (Rohini Delhi MCD Election 2022 Result )

पार्टी/वार्ड  रोहिणी एफ- 52 (म)  रोहिणी ई- 53 (स)  रोहिणी डी- 54 (म)
AAP  रेखा गोयल   कुलदीप मित्तल  अनु प्रिया
BJP  रितु गोयल  प्रवेश वाही  स्मिता कौशिक
Congress  सुमन कौशिक   अजय सेहरावत  पूनम रोहिल्ला
IND -  रमेश कुमार खत्री  कामिनी गिरी

रोहिणी– एफ 52

आबादी- 81298, एससी- 4021

वर्तमान पार्षद- अभिनव मिश्रा, आप (साल 2017 में जीते)

रोहिणी- ई 53
आबादी- 66795, एससी- 1196
वर्तमान पार्षद- सरोज बाला जैन, बीजेपी (साल 2017 में जीते)

रोहिणी– डी 54
आबादी- 80948, एससी- 6191
वर्तमान पार्षद- आनंद सिंह, बीजेपी (साल 2017 में जीते)

ये भी पढ़ें- Mangol Puri Delhi MCD Chunav Result 2022 मंगोल पुरी में इस बार कौन मारेगा बाजी

लोगों ने बताया कि गंदगी सबसे बड़ी समस्या है. जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं. लोगों कहना है कि कूड़ा जमा हो जाता है, लेकिन उठाया नहीं जाता है. साथ ही ये भी बताया कि एमसीडी कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं. नालियां ब्लॉक्ड पड़ी है, जिनकी सफाई नहीं होती है. पार्किंग, स्ट्रीट लाइटिंग, टूटी सड़कें भी अतिरिक्त समस्याएं हैं जिनका समाधान होना बहुत जरूरी है. 

दिल्ली MCD की और भी खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

Trending news