Yamuna Water Level: यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड, CM केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1776484

Yamuna Water Level: यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड, CM केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

Delhi Yamuna Water Level Update: आज दोपहर 02 बजे यमुना का जलस्तर 207.55 दर्ज किया गया. यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच बिगड़ते हालात को देखते हुए CM अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. 

Yamuna Water Level: यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड, CM केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

Delhi Yamuna Water Level Update: राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे यमुना के जलस्तर ने पिछले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साल 1978 में यमुना का यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर दर्ज किया गया था, जिसके बाद आज दोपहर 02 बजे यमुना का जलस्तर 207.55 दर्ज किया गया. यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच बिगड़ते हालात को देखते हुए CM अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है. 

यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 54 साल का रिकॉर्ड 
यमुना के जलस्तर ने पिछले 54 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, इससे पहले साल 1978 में यमुना का यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर दर्ज किया गया था. यमुना में 204.50 मीटर को वॉर्निंग लेवल और 205.33 मीटर को खतरनाक माना जाता है. सोमवार से लगातार यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया दा रहा है.

ये भी पढ़ें- Love Story: अजब-गजब कहानी! प्यार की खातिर किशोरी ने छोड़ा घर, उसे बहू बनाने के लिए बॉयफ्रेंड की मां पहुंची हाईकोर्ट

देर रात तक और बढ़ सकता है जलस्तर
केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने आज रात तक यमुना का जलस्तर 207.72 मीटर होने की भविष्यवाणी की है, जिसके बाद CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'ये दिल्ली के लिए अच्छी खबर नहीं. दिल्ली में पिछले 2 दिनों से बारिश नहीं हुई है, हालांकि, हथिनीकुंड बैराज में हरियाणा द्वारा असामान्य रूप से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का स्तर बढ़ रहा है.'

 

CM केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक
यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच CM अरविंद केजरीवाल ने शाम 04 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली सचिवालय में आपात बैठक बुलाई है. वहीं बढ़ते जलस्तर की वजह से बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के जैतपुर इलाके के विश्वकर्मा कॉलोनी में लोगों के घरों में पानी भरने लगा है. वहीं लोहा वाला पुल के पास भी सड़क पर पानी आने लगा है. प्रशासन द्वारा यहां पर सुरक्षा के लिए सैंड बैग लगाने का काम किया जा रहा है.  

 

Trending news