Delhi Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2008 के बाद नवंबर महीने के लिए सबसे अधिक है. यह जानकारी मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से मिली. राष्ट्रीय राजधानी में 13 साल पहले इसी महीने 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था. राष्ट्रीय राजधानी में 7 नवंबर 2022 को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जिससे पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सामान्य से चार डिग्री ज्यादा तापमान


अधिकतम तापमान जहां मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. पालम वेधशाला ने अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. कुछ जगहों पर तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा तो नजफगढ़ वेधशाला ने अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने सोमवार को तापमान क्रमशः 34.6 डिग्री सेल्सियस और 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


10 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम


दिल्ली में 8 नवंबर से 10 नवंबर तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. ऐसे में तापमान में मामूली कमी आने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में वीकेंड पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.


'हवा में घुला जहर अभी खत्म नहीं हुआ'


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि आर्द्रता का स्तर 38 फीसदी से 96 फीसदी के बीच रहा. इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता सुबह 352 दर्ज की गई जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आती है. वहीं मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार सुबह धुंध या हल्का कोहरा छाये रहने और दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है. वहीं आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.


(इनपुट: भाषा)


ये खबर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर