शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन बन गई 'मां', जानिए क्या था पूरा मामला?
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh297697

शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन बन गई 'मां', जानिए क्या था पूरा मामला?

मध्यप्रदेश की राजधानी से सटे एक गांव में एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के 10 दिनों बाद ही बच्चे को जन्म दिया। पति समेत ससुराल वाले भी इस घटना से स्तब्ध थे। हालांकि उसके पति और ससुरालवालों ने बच्चे को स्वीकार कर लिया है। महिला के मुताबिक वह कुछ महीने पहले बलात्कार का शिकार हुई थी।

फाइल फोटो- प्रतीकात्मक

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी से सटे एक गांव में एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के 10 दिनों बाद ही बच्चे को जन्म दिया। पति समेत ससुराल वाले भी इस घटना से स्तब्ध थे। हालांकि उसके पति और ससुरालवालों ने बच्चे को स्वीकार कर लिया है। महिला के मुताबिक वह कुछ महीने पहले बलात्कार का शिकार हुई थी।

महिला के इस बयान के बाद पुलिस ने शिकायत पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेप का आरोपी महिला के ही गांव का निवासी काशीराम सिलावत बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने का भी फैसला किया है।

पुलिस के मुताबिक शादी के 10 दिनों बाद महिला की तबीयत खराब हुई तो उसे जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसी बीच प्रसवपीड़ा भी शुरू हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया। पति और सास ने बताया कि वे महिला का ‘बेबी बंप’ नहीं देख पाए थे।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में एक और पेंच यह है कि करीब एक साल पहले दोनों की सगाई हुई थी और शादी से एक साल पहले से ही उसका पति उससे मिलने के लिए उसके घर जाता था और वहां ठहरता भी था। ऐसे में पुलिस को अब डीएनए रिपोर्ट का इंतजार हैं। महिला के मां-बाप का पहले ही निधन हो चुका है और अपने साथ हुए रेप के बारे में कुछ सगे-संबंधियों से भी बात की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Trending news