छत्‍तीसगढ़ में इंटरलॉक‍िंग की वजह से 18 ट्रेनें रद्द, इस तारीख तक यात्र‍ियों को होगी परेशानी
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1241206

छत्‍तीसगढ़ में इंटरलॉक‍िंग की वजह से 18 ट्रेनें रद्द, इस तारीख तक यात्र‍ियों को होगी परेशानी

इंटरलॉकिंग की वजह से छत्तीसगढ़ में 18 ट्रेनें स्थगित रहेंगी. जानिए कौन-कौन सी ट्रेनें स्थगित रहेंगी.

छत्‍तीसगढ़ में इंटरलॉक‍िंग की वजह से 18 ट्रेनें रद्द, इस तारीख तक यात्र‍ियों को होगी परेशानी

ब‍िलासपुर: छत्‍तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है. एक बार फिर से 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इंटरलाकिंग की वज़ह से 3 जुलाई से 6 जुलाई तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. बार-बार ट्रेनें रद्द होने की वज़ह से यात्री परेशान हैं. ट्रेनें या तो कई कई घंटों की देरी से चल रही हैं या रद्द हो जा रही हैं. यात्रियों की परेशानी और नाराज़गी लगातार बढ़ती जा रही है.

रद्द होने वाली ट्रेनें

03 से 06 जुलाई, 2022 तक दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया स्पेशल रद्द रहेगी.

03 से 06 जुलाई, 2022 तक गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग स्पेशल रद्द रहेगी.

03 से 06 जुलाई, 2022 तक गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू रद्द रहेगी.

03 से 06 जुलाई, 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी.

4 से 6 जुलाई 2022 तक रायगढ़ चलने वाली गाड़ी संख्या 12069 रायगढ़ गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

3 से 5 जुलाई 2022 तक गोंदिया से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया -रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

03 से 05 जुलाई, 2022 तक गेवरा रोड से छूटने वाली 18239 गेवरारोड-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

03 से 05 जुलाई, 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

03 से 05 जुलाई, 2022 तक बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

04 से 06 जुलाई, 2022 तक को इतवारी से छूटने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

02 से 05 जुलाई, 2022 तक टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

04 से 07 जुलाई, 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

04 जुलाई, 2022 को सिकंदराबाद से छूटने वाली 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

05 जुलाई, 2022 को रायपुर से छूटने वाली 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

3 जुलाई 2022 को पुरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22827 पुरी -सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

5 जुलाई 2022 को सूरत से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22828 सूरत -पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 

3 जुलाई 2022 को तिरुनेलवेली से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22620 तिरुनेलवेली बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

5 जुलाई 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22619 बिलासपुर तिरुनेलवेली एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

Trending news