Live Now

MP-Chhattisgarh News LIVE: एमपी में उपचुनाव की तैयारी में जुटी BJP-कांग्रेस, आज भोपाल के 40 इलाकों में रहेगी बिजली गुल

MP News Live Updates: आज 15 अक्टूबर दिन मंगलवार है. नवरात्रि खत्म होते ही भोपाल में बिजली कटौती का खेल शुरू हो गया है. आज 40 इलाकों में बिजली गुल रहेगी. वहीं एमपी में उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसके अलावा आज MP-छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया में क्या हलचल रहेगी इसकी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें Zee MPCG का लाइव ब्लॉग.

MP-Chhattisgarh News LIVE: एमपी में उपचुनाव की तैयारी में जुटी BJP-कांग्रेस, आज भोपाल के 40 इलाकों में रहेगी बिजली गुल
15 October 2024 02:01 PM (IST)

Bilaspur News:  पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या
सरकंडा थाना क्षेत्र मे एक युवक की बेरहमी से ईट और पत्थर से कुचकल कर हत्या कर दी है. आपको बता दें मृतक सत्य ई रिक्शा चालक था. चिंगराजपारा स्कूल परिसर में मिली खून से सनी लाश मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया है.

 

 

15 October 2024 01:13 PM (IST)

Gwalior News: लूट के इरादे से मां -बेटी की हत्या
​लूट के इरादे से मां -बेटी की हत्या,फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में मिले दोनों के शव, मुंह और गला दबाकर हत्या किए जाने की संभावना, मंगलवार सुबह सबसे पहले नौकरानी ने देखे मां -बेटी के शव,सोमवार देर रात की बताई जा रही है घटना.

15 October 2024 12:45 PM (IST)

Khargone News: एक युवक की डूबने से मौत
​पीपलझोपा के रूपाकुंड में नहाने आए तीन युवकों में से एक युवक की डूबने से मौत. गहरे पानी में चले जाने से डूबने से हुआ दर्दनाक हादसा. मृतक युवक 23 वर्षीय प्रदीप पिता रावजिया बडवानी जिले के सेंधवा तहसील के कामोद गांव का था निवासी. दो दोस्तों के साथ पर्यटन स्थल सिरवेल आया था घूमने.

15 October 2024 11:26 AM (IST)

Bhopal News: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से रेस्क्यू हुईं महिला की मौत
​जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से रेस्क्यू हुईं महिला की मौत, रेस्क्यू के 10 दिन बाद हुईं महिला की मौत. कल देर रात क़रीब 3 बजे हुईं मौत. महिला 16 साल से थीं घर पर बंद महिला के परिजनों ने लगाए थे ससुराल पक्ष पर आरोप. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस करेगी आगे की जांच.

15 October 2024 09:44 AM (IST)

MP News: हमीदिया अस्पताल में सफाई और वार्ड का काम ठप्प
​हमीदिया अस्पताल में सफाई और वार्ड का काम ठप्प, वार्ड बॉय,हाउसकीपिंग कर्मचारियों ने हमीदिया अस्पताल में किया बंद कम बंद. हमीदिया अस्पताल में कामकाज प्रभावित. हमीदिया अस्पताल में साफ सफाई और वार्ड के काम प्रभावित. आउटसोर्स कर्मचारियों आरोप पिछले तीन माह से नहीं मिला है वेतन कर्मचारी. धरने पर बैठे सेकड़ो कर्मचारी. आक्रोशित कमर्चारी धरने पर बैठे कर रहे नारेबाजी. 800 के आसपास सफाई कर्मी और वार्ड कर्मी कार्यरत है.

15 October 2024 09:35 AM (IST)

Gwalior News: खिलौने बेचने वालों के बीच हुआ विवाद
​खिलौने बेचने वालों के बीच हुआ विवाद, विवाद में जमकर चले लात घुसे, मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, एक पक्ष ने की दूसरे पक्ष की जमकर मारपीट, फूल बाग मैदान की घटना, पड़ाव थाना क्षेत्र का मामला.

15 October 2024 09:07 AM (IST)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा आज संभव
​छत्तीसगढ़ में विधानसभा की एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा आज संभव. रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान आज होने की संभावना. बृजमोहन अग्रवाल के सांसद निर्वाचित होने के बाद खाली हुई है रायपुर दक्षिण सीट. आज भारत निर्वाचन आयोग की होनी है प्रेस कॉन्फ्रेंस. झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव तारीखों के ऐलान को लेकर होनी है पीसी.

15 October 2024 08:45 AM (IST)

MP News: इलेक्शन कमीशन ने बुलाई प्रेस कांफ्रेस
​आज इलेक्शन कमीशन महाराष्ट्र,झारखंड विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी करेगा. आज दोपहर 3.30 बजे दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेसवार्ता. चुनाव आयोग महाराष्ट्र, झारखंड के साथ एमपी की दो विधानसभा सीटों पर चुनाव शेड्यूल जारी कर सकता है.

15 October 2024 08:05 AM (IST)

Indore News: सड़क पर आशिकी का वीडियो वायरल
​सड़क पर आशिकी का वीडियो वायरल. एक कपल सरेआम यातायात नियमो की धज्जियां उड़ाते नजर आये. सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल. इंदौर का बताया जा रहा वीडियो.

15 October 2024 07:22 AM (IST)

Chhattisgarh News: पीएचई में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू
​पीएचई में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू.उप मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने तेज की भर्ती की कार्यवाई. राज्य स्तरीय 181 और अराज्य स्तरीय 80 पदों पर होनी है भर्ती.

15 October 2024 07:06 AM (IST)

Bhopal News: भोपाल में बिजली कटौती का खेल शुरू
​आज भोपाल के 40 इलाकों में 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी. बाग मुगालिया, रोहित नगर, जानकी नगर, दानिशकुंज, मंदाकिनी, इंद्रपुरी, लहारपुर जैसे कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं.

15 October 2024 07:04 AM (IST)

MP News: भाजपा-कांग्रेस की उप चुनाव की तैयारी तेज
​भाजपा कांग्रेस की उप चुनाव की तैयारी तेज, बीजेपी भोपाल तो कांग्रेस फील्ड में केंडिडेट चयन में जुटी. उपचुनाव वाली सीटों पर कांग्रेस का डेरा. कांग्रेस नेताओ आज भी बुधनी और विजयपुर में डेरा डाले रहेंगे. एमपी कांग्रेस के नेता विजयपुर और बुधनी में क्षेत्र में बैठके करेंगे. एमपी कांग्रेस मैदान में दोनों ही सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मंथन करेगी.

15 October 2024 06:55 AM (IST)

MP Weather Update: एमपी में बारिश का अलर्ट
​मध्य प्रदेश में हो रही बेमौसमी बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश के कारण किसानों की खरीफ की फसलें जैसे सोयाबीन और उड़द पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं. मौसम विभाग ने भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस में चार वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. रंजना की मुख्य विशेषज्ञता मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम और स्थानीय खबरों (Hyperlocal News) की सटीक और तथ्यात्मक कवरेज में है.

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने वाली रंजना कहार ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. इसके बाद उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. डेस्क मैनेजमेंट और न्यूज़ प्रोडक्शन में मजबूत पकड़ होने के चलते वे पाठकों तक खबरें तेजी और प्रमाणिकता के साथ पहुंचाने का काम करती हैं.

रंजना कहार से आप सीधे ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप रंजना से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.

Read More