MP Daily Current Affairs 29 November 2022: आप तो जानते हैं कि कॉम्पिटेटिव एक्जाम को क्रेक करना कितना कठिन होता है. सरकारी नौकरी पाना अब पहले के समय से और भी ज्यादा कठिन हो गया है. जो अभ्यर्थी दिन रात मेहनत करते हैं वो ही एग्जाम पास कर सकते हैं. बता दें कि पहले के मुकाबले अब करंट अफेयर्स बहुत डीप में पूछे जाते हैं. डेली करंट अफेयर्स आप के सरकारी नौकरी के सपने के बीच में ना आए. इसलिए हम आपको डेली मध्य प्रदेश से रिलेटेड करंट अफेयर्स बताते हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

1.हाल ही में मध्य प्रदेश की बेटी मुस्कान शेख ने न्यूजीलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण पदक जीते हैं, वह किस जिले से संबंधित हैं?
उत्तर: शिवपुरी


2.मणिपुर की राजधानी इंफाल में हाल ही में आयोजित किस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि बने हैं?
उत्तर: संगाई महोत्सव


3.केन नदी कटनी जिले की रीठी तहसील से कैमूर पहाड़ी की निकलती है, इस नदी की कुल लंबाई कितनी है?
उत्तर: 427 किमी


4.मालवा के पहले मराठा सूबेदार मल्हार राव होल्कर ने 1732 में मध्य प्रदेश के किस प्रसिद्ध शहर की स्थापना की थी?
उत्तर: इंदौर


5.वर्ष 2003 में स्थापित मध्य प्रदेश का एकमात्र रेलवे जोन वेस्ट सेंट्रल रेलवे किस जिले में स्थित है?
उत्तर:जबलपुर


एमपी के तापमान में गिरावट जारी, 5 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड!


6.1935 में स्थापित एशिया की सबसे बड़ी अफीम (अल्कलॉइड) फैक्ट्री मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर: नीमच


7.जनसंख्या के मामले में मध्य प्रदेश की कौन सी जनजाति भील जनजाति के बाद दूसरी सबसे बड़ी जनजाति है?
उत्तर:गोंड


8.हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी हैं?
उत्तर:पीटी उषा


9.आज त्रिपुरा जिले में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध विश्वविद्यालय का शिलान्यास कौन करेगा?
उत्तर:शाक्य गैसन (दक्षिण कोरिया के विश्व बौद्ध पोप एसोसिएशन के प्रमुख भिक्षु)


10.हाल ही में किस देश ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला डेविस कप खिताब जीता?
उत्तर:कनाडा