MP 10th-12th Board Exams Time Table Released: मध्य प्रदेश के 10वीं-12वीं बोर्ड छात्रों के लिए जरूरी खबर है. माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है. दोनों ही क्लास की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2025 से शुरू हो जाएंगी. 10वीं बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हो रही है, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हो रही है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

27 फरवरी से शुरू होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं बोर्ड परीक्षाएं  27 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जो 19 मार्च तक चलेंगी. सबसे पहला पेपर हिंदी विषय का होगा. 


10वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल


  • 27 फरवरी 2025- हिंदी

  • 28 फरवरी 2025- उर्दू

  • 1 मार्च 2025- NSFQ 

  • 3 मार्च 2025- इंग्लिश

  • 5 मार्च 2025- इस दिन दो पेपर होंगे. मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी और मूक बाधिर एवं दृष्टिहीन छात्रों के लिए चित्रकला, गायन-वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर

  • 6 मार्च 2025- संस्कृत

  • 10 मार्च 2025- गणित

  • 13 मार्च 2025- सामाजिक विज्ञान

  • 19 मार्च 2025- विज्ञान


25 फरवरी से शुरू होगी  12वीं बोर्ड परीक्षा
12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी, जो 25 मार्च तक आयोजित की जाएंगी. पहला पेपर हिंदी विषय का होगा. 


12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल


  • 25 फरवरी 2025 - हिंदी

  • 28 फरवरी 2025- अंग्रेजी 

  • 1 मार्च 2025- उर्दू, मराठी 

  • 4 मार्च 2025- भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास

  • 5 मार्च 2025-  बायोटेक्नॉलोजी, गायन वादन, तबला पंखावज 

  • 6 मार्च 2025- ड्रॉइंग एण्ड डिजाइन 

  • 7 मार्च 2025- भुगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हार्टिकार, स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य

  • 8 मार्च 2025- बायोलॉजी

  • 10 मार्च 2025- मनोविज्ञान

  • 11 मार्च 2025-  इनफॉर्मेटिक प्रेक्टिसेस

  • 12 मार्च 2025- संस्कृत

  • 17 मार्च 2025- रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली ऑफ साइंस एंड मेथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर

  • 19 मार्च 2025- NSQF, शारीरिक शिक्षा

  • 20 मार्च 2025- समाज शास्त्र

  • 22 मार्च 2025- कृषि, होम साइंस, बुक कीपिंग

  • 24 मार्च 2025- राजनीति शास्त्र

  • 25 मार्च 2025- गणित 


ये भी पढ़ें- अंधेरे में पैदल सड़कों पर उतरे छात्र, देर रात हुजूम देख पुलिस ने बुलाया थाने, खुल गई पोल


बोर्ड एग्जाम की टाइमिंग
10वीं और 10वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी. बता दें कि पिछले साल MPBSE ने सत्र 2023-24 के लिए  2 अगस्त 2023 को तारीखों का ऐलान किया था. सत्र 2023-24 के लिए बोर्ड परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी से 5 मार्च के बीच हुआ था. पिछले साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में 9 लाख 65 हजार हजार छात्र शामिल हुए थे, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा में 8 लाख 57 हजार छात्र शामिल हुए थे. 


ये भी पढ़ें- अब सड़कों पर बसें दौड़ाएंगी एमपी की महिलाएं; ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने फ्री में जारी किए ड्रायविंग लाइसेंस, ये है वजह