Next Solar Eclipse Full List: श्यामदत्त चतुर्वेदी/नई दिल्ली: सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जिस 18 महीनों के अंतराल में कम से कम एक बार दुनिया के किसी न किसी हिस्से में दिखाई देता है. इसके पीछे पृथ्वी और चंद्रमा की गती और दूरे मायने रखती है. अगले 5 सालों में कुल 11 सूर्य ग्रहण देखिने वाले हैं. यहां हम आपको ग्रहण के प्रकार और उसके कारणों के साथ सभी 11 ग्रहणों की सूची बता रहे हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

भारत में कब होगा अगला सूर्य ग्रहण
पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अगला सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को दिखाई देगा. इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को देश के सभी हिस्सों से किसी न किसी रूप में देखा जा सकेगा.


ये भी पढ़ें: महाकाल की महिमा! महाकालेश्वर मंदिर में नहीं होता सूर्य ग्रहण का प्रभाव, जानें क्यों?


सूर्य ग्रहण क्या होता है ?
चंद्रमा द्वारा धरती के चक्कर लगाने के दौरान कई बार ऐसी स्थिति बनती है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो सूर्य की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पाती है. इसे सूर्यग्रहण कहते हैं. ज्यादातर सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन होते हैं, क्योंकि तब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है. सबसे खास बात ये है कि 18 महीने में दुनिया के किसी न किसी हिस्से में सूर्य ग्रहण जरूर लगता है.


VIDEO: घर बैठे करें बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन


अगले सूर्य ग्रहणों की पूरी लिस्ट
- 25 अक्टूबर 2022 आंशिक सूर्यग्रहण यह भारत में आंशिक ग्रहण के रूप में दिखेगा
- 20 अप्रैल 2023 पूर्ण सूर्यग्रहण
- 14 अक्टूबर 2023 वलयाकार सूर्यग्रहण
- 08 अप्रैल 2024 पूर्ण सूर्यग्रहण
- 02 अक्टूबर 2024 वलयाकार सूर्य ग्रहण
- 29 मार्च 2025 आंशिक सूर्य ग्रहण
- 21 सितम्बर 2025 आंशिक सूर्य ग्रहण
- 17 फरवरी 2026 वलयाकार सूर्य ग्रहण
- 12 अगस्त 2026 पूर्ण सूर्य ग्रहण
- 06 फरवरी 2027 वलयाकार सूर्य ग्रहण
- 02 अगस्त 2027 पूर्ण सूर्य ग्रहण यह भारत में आंशिक ग्रहण के रूप में दिखेगा


ये भी पढ़ें: चूहों के आतंक से बचाएंगे ये 10 तरीके, न मारने की जरूरत न पिंजरे का काम


तीन तरह के होते हैं ग्रहण
आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse)

जब चंद्रमा की परछाई सूर्य के पूरे भाग को ढंकने की बजाय किसी एक हिस्से को ही ढंके तब आंशिक सूर्य ग्रहण होता है. इस दौरान सूर्य के केवल एक छोटे हिस्से पर अंधेरा छा जाता है.


बांस के डंडे सा खड़ा हो गया किंग कोबरा, VIDEO देख आंखें मींजने लगे लोग


वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse)
वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी से दूर होता है तथा इसका आकार छोटा दिखाई देता है. इस दौरान चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह से ढंक नहीं पाता है, और उसका केवल कुछ हिस्सा दिखाई देता है.


ये भी पढ़ें: शरीर में लगातार दर्द के पीछें हैं 2 खतरनाक कारण, 8 सरल उपायों से होगा इलाज


पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse)
पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य तथा चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं, इसके कारण पृथ्वी के एक भाग पर पूरी तरह से अंधेरा छा जाता है. यह स्थिति तब बनती है जब चंद्रमा, पृथ्वी के निकट होता है.