Nobel Prize 2023: चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला सम्मान
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1897039

Nobel Prize 2023: चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला सम्मान

साल 2023 के फिजियोलॉजी या मेडिसिन (Physiology or Medicine) के नोबेल प्राइज (Nobel Prize 2023) की घोषणा हो गई है. फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया है.

Nobel Prize 2023: चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला सम्मान

Nobel Prize 2023: साल 2023 के फिजियोलॉजी या मेडिसिन (Physiology or Medicine) के नोबेल प्राइज (Nobel Prize 2023) की घोषणा हो गई है. फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया है. नोबेल प्राइज के आधिकारिक X हैंडल ने ये जानकारी ट्वीट कर दे दी है. 

चिकित्सा का नोबेल
बता दें कि कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया है. इस खोज की वजह से ही कोरोना वायरस Covid-19 के खिलाफ टीको के विकास में मदद मिली.

2022 में स्वीडन के स्वांते पैबो को मिला था पुरस्कार
बता दें कि पिछले साल स्वीन के स्वांते  पैबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्होंने विलुप्त होमिनिन और मानव विकास की आनुवांशिकी (जीनोम) से जुड़ी खोजों के लिए यह पुरस्कार दिया गया था.

नोबल पुरस्कार के रूप में क्या दिया जाता है?
बता दें कि नोबेल पुरस्कार के तहत गोल्ड मेडल, एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (तकरीबन 8.20 करोड़) रुपये की राशि दी जाती है. स्वीडिश क्रोनर स्वीडन की मुद्रा है. यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है.

Trending news