Jyotiraditya Scindia: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है. सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद पद की शपथ ली. वहीं मध्य प्रदेश के सांसदों ने भी शपथ लेनी शुरू कर दी है. केंद्रीय मंत्री और पांचवीं बार सांसद चुने गए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सांसद पद की शपथ ली. सिंधिया गुना लोकसभा सीट से पांचवीं बार लोकसभा के सदस्य चुने गए हैं. वह मोदी कैबिनेट में मंत्री भी हैं. सिंधिया ने हिंदी में सांसद पद