Raipur video: फिटनेस के लिए जुटे छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान, 'हमार पारा तुहर पारा' गाने पर किया जुम्बा डांस

Raipur video: छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने फिटनेस और तनाव मुक्ति के लिए नया तरीका अपनाया है. पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल समेत करीब 700 जवानों ने छत्तीसगढ़ी गाने 'हमार पारा तुहर पारा' पर जुंबा डांस किया. बता दें कि प्रदेश भर से ट्रेनिंग के लिए आए जवानों को फिट रहने और तनाव दूर करने के लिए जुम्बा डांस कराया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रेकमेंडेड वीडियो