Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में बदमाशों का बेखौफ आतंक देखने को मिला है. रीवा से एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में लात, घूसे और बेल्ट से कुछ लोग एक युवक की जमकर पिटाई कर रहे हैं. पूरा मामला शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.