Dungarpur: डूंगरपुर जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित हुए हजारों किसानों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है. सहायता राशि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए सरकार ने 5 करोड़ 69 लाख 81 हजार 657 रुपए की सहायता राशि स्वीकृत कर दी है. इससे वर्ष 2019 की अतिवृष्टि से प्रभावित जिले के 38 हजार 346 किसानो को राहत मिलेगी.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

डूंगरपुर जिले में वर्ष 2019-2020 में हुई अतिवृष्टि से जिलेभर के हजारों किसानों की खेतो में खड़ी फसलें खराब हो गई थी.खराबे के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर डूंगरपुर जिला प्रशासन ने अलग-अलग तहसीलों में खराबे के आकलन के लिए गिरदावरी के आदेश दिए. इसी आदेश के बाद पटवारी व गिरदावर की टीम ने अपने अपने हलकों में फसल खराबे की गिरदावरी का काम शुरू किया.


गिरदावरी के दौरान जिले की 9 तहसील क्षेत्र में कुल 38 हजार 346 किसानों के खराबा पाया गया. जिसकी गिरदावरी रिपोर्ट तैयार करवाकर जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को भेजी थी .जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई फसल खराबे की रिपोर्ट पर अब राज्य सरकार ने अतिवृष्टि प्रभावित किसानों के लिए सहायता राशि स्वीकृत कर दी है.राज्य सरकार ने कुल 38 हजार 346 किसानों के लिए 5 करोड़ 69 लाख 81 हजार 657 रुपए की सहायता राशि स्वीकृत कर दी है.


यह भी पढ़ें-Gold-Silver Price: कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोना कीमतों में उछाल, चांदी स्थिर


इन तहसील के इतने किसानों को मिलेगी राहत
ब्लॉक्स                    किसान        सहायता राशि


डूंगरपुर                    5224          59 लाख 41 हजार 28 रुपये
सागवाड़ा                  12947        1 करोड़ 62 लाख 25 हजार 974 रुपये
सीमलवाड़ा              2411            73 लाख 47 हजार 975 रुपये
बिछीवाड़ा                2153           35 लाख 54 हजार 525 रुपये
चिखली                   325              9 लाख 13 हजार 885 रुपये
आसपुर                   4558           65 लाख 93 हजार 885 रुपये
गलियाकोट              3305            47 लाख 24 हजार  9 रुपये
झोथरी                     3922           63 लाख 85 हजार 766 रुपये
साबला                     3501           52 लाख 94 हजार 810 रुपये


बहरहाल राज्य सरकार ने वर्ष 2019-20 में अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को तो सहायता राशि जारी कर राहत कर दी है, लेकिन वर्ष 2020-21 में हुई अतिवृष्टि प्रभावित हजारों किसानों को आज भी अपने मुआवजे का इंतजार है. जिला प्रशासन ने हजारों किसानों की 7 करोड़ 36 लाख के फसल खराब होने की रिपोर्ट व बिल बनाकर भेजे हुए हैं.


Reporter- Akhilesh Sharma


अपने जिले की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें