Jaipur: प्रदेश में एक बार फिर से शुरू हुआ सर्दी का दौर, मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में येल्लो और ऑरेंज अलर्ट जारी करा है. बीती रात सीकर के फतेहपुर कस्बे में प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान माईनस -4.7 डिग्री रहा. चूरू में न्यूनतम तापमान माईनस -2.5 डिग्री रहा,सीकर जिले का न्यूनतम तापमान 0.5, बीकानेर जिले का न्यूनतम तापमान 1.2, जैसलमेर जिले का न्यूनतम तापमान 2.3, चित्तौड़गढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 1.3, टोंक जिले का न्यूनतम तापमान 2.1, संगरिया हनुमानगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 1.8, उदयपुर जिले का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया है. प्रदेश में रात का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा टोंक जिले का 9.4 डिग्री रहा, वहीं दूसरे स्थान पर न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री अलवर जिले का रहा.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


बीती रात 2 दर्जन से अधिक जिलों का रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम रहा. मौसम विभाग की माने तो फिलहाल सर्दी से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है. प्रदेश के अन्य जिलों के बीती रात न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो बीती रात अजमेर जिले का रात का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा, भीलवाड़ा जिले का रात का तापमान 00.6 डिग्री रहा, वनस्थली का न्यूनतम तापमान 02.01 दर्ज किया गया, वहीं अलवर का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया, इसी तरह राजधानी जयपुर का न्यूनतम रात का तापमान 5.6 डिग्री रहा. पिलानी का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया, सीकर जिले का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, कोटा जिले का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री दर्ज किया गया.


बूंदी जिले का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया, चित्तौड़गढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री दर्ज किया गया, डबोक का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया, बाड़मेर जिले का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया, पाली जिले का न्यूनतम तापमान 07.2 डिग्री दर्ज किया गया, जैसलमेर जिले का न्यूनतम तापमान 02.3 डिग्री दर्ज किया गया, जोधपुर जिले का न्यूनतम तापमान 04.8 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ बीकानेर जिले का न्यूनतम तापमान 01.2 डिग्री दर्ज किया गया,चूरू ज़िले का न्यूनतम तापमान माइनस - 02.5 डिग्री के साथ प्रदेश में बीती रात सबसे ज्यादा सर्च भरा जिला रहा. 


श्रीगंगानगर जिले का न्यूनतम तापमान 04.5 डिग्री दर्ज किया गया, धौलपुर जिले का न्यूनतम तापमान 04.5 डिग्री दर्ज किया गया, टोंक जिले का न्यूनतम तापमान 09.4 डिग्री दर्ज किया,बूंदी ज़िले का रात का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया, बांरा ज़िले का रात का न्यूनतम तापमान 01.7 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं चित्तौड़गढ़ का रात का न्यूनतम तापमान माइनस -1.4 डिग्री दर्ज किया गया, डूंगरपुर जिले का रात का तापमान सबसे अधिक रहा 06.7 डिग्री रहा, हनुमानगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 01.8 डिग्री दर्ज किया गया, जालौर जिले का तापमान 04.0 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं सिरोही जिले का तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया,वहीं फतेहपुर में प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान माईनस -4.7 डिग्री रहा. प्रदेश में हार्ड कंपाने वाली सर्दी का दौर आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा.


Reporter-Anup Sharma


यह भी पढे़ं- मासूम बच्चे को अकेला देख पहुंच गए कई बंदर, किया यह काम तो Video हुआ Viral


यह भी पढे़ं- Video: 'बीड़ी जलाइले' गाने पर पाकिस्तानी ताऊ-ताई ने काटे धर्राटे, डांस देख लोग बोले- ओम्फो...