General Knowledge Trending Quiz : सामान्य ज्ञान, जिसे GK या सामान्य ज्ञान के रूप में भी जाना जाता है, एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग अलग अलग विषयों के बारे में सामान्य जानकारी रखने करने के लिए किया जाता है. सामान्य ज्ञान में इतिहास, भूगोल, विज्ञान, कला, साहित्य, वर्तमान घटनाएं और अन्य विषय शामिल हो सकते हैं. जनरल नॉलेज बढ़ाने के कई तरीके हैं. एक तरीका है कि आप नियमित रूप से समाचार पढ़ें और समाचार पत्रों और पत्रिकाओं को देखें. आप किताबें, लेख और ब्लॉग भी पढ़ सकते हैं. सामान्य ज्ञान बढ़ाने का एक और तरीका है कि आप क्विज़ खेलें और पहेलियां हल करें. आज हम आपको जनरल नॉलेज के ऐसे ही सवाल और उनके जवाब बता रहे हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


सवाल 1 -  वो कौन है, जिसे जिंदा होने पर दफनाया और मरने पर निकाल लिया जाता है?
जवाब 1 - दरअसल, पौधे को जिंदा रहने पर दफना और मर जाने पर निकाल लिया जाता है.



सवाल 2 - किस देश के लोग बर्फ के घरों में रहते है?
जवाब 2 - उत्तर ध्रुव क्षेत्र के लोग बर्फ के घरों में रहते है.



सवाल 3 - भारत का सबसे अमीर शहर कौन सा है?
जवाब 3 - भारत का सबसे अमीर शहर मुंबई है.


सवाल 4 - भारत में सेब का सबसे ज्यादा उत्पादन किस राज्य में होता है?
जवाब 4 - भारत में सेब का सबसे ज्यादा उत्पादन जम्मू कश्मीर में होता है.



सवाल 5 - दुनिया में सबसे महंगा खून किस जीव का होता है?
जवाब 5 - दुनिया में सबसे महंगा खून केकड़ा का होता है.



सवाल 6 - कोयल किस राज्य का राजकीय पक्षी है?
जवाब 6 - कोयल झारखंड की राजकीय पक्षी है.


सवाल 7 - कौन सी सब्जी महीनों तक खराब नहीं होती है?
जवाब 7 - काशीफल की सब्जी महीनों तक खराब नहीं होती है.



सवाल 8 - दुनिया का सबसे बड़ा कबूतर कौन सा है?
जवाब 8 - दुनिया का सबसे बड़ा कबूतर विक्टोरिया क्राउन है.



सवाल 9 - भारत के किस जिले की सीमाएं 4 राज्यों से लगती हैं?
जवाब 9 - सोनभद्र भारत का एकमात्र जिला है जो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ झारखंड और बिहार के चार राज्यों को जोड़ता है.


Disclaimer-


'ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं.