Soorsagar: स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के परिणामों में नगर निगम दक्षिण ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूरे राजस्थान में पहला स्थान प्राप्त किया है. महापौर वनीता सेठ ने इस उपलब्धि के लिए नगर निगम दक्षिण के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों का आभार जताया है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में 1 से 10 लाख तक की जनसंख्या के लिए प्रतियोगिता थी, जिसमें प्रदेश के कुल 29 निकाय सम्मिलित है. नगर निगम दक्षिण ने इस श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर बात की जाए तो नगर निगम दक्षिण में पिछली बार के मुकाबले इस बार काफी बेहतर प्रदर्शन किया है. राष्ट्रीय स्तर पर कुल 382 निकायों में से नगर निगम दक्षिण में 112वां स्थान हासिल किया है. 


नगर निगम दक्षिण की इस उपलब्धि पर महापौर दक्षिण वनीता सेठ ने आयुक्त दक्षिण अरुण कुमार पुरोहित के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम के सदस्य नगर निगम दक्षिण उपायुक्त आकांक्षा बैरवा, तत्कालीन अधीक्षण अभियंता विनोद व्यास, प्रबोध माथुर, प्रार्थना दहिया एक्सईएन संजय पुरोहित, एईएन परिणीता सांमरिया सहित के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों का आभार जताया है. 


यह भी पढ़ें - कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: किसी के विरोध में नहीं..पार्टी को मजबूत करने के लिए मैदान में उतरा हूं- खड़गे


साथ ही उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से हमें सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली रैक मिलना हमारे लिए खुशी की बात है, लेकिन साथ ही एक जिम्मेदारी भी है और हम प्रयास करेंगे कि इस जिम्मेदारी को लगातार निभाए और आगे भी इसी तरह शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास करें.


खबरें और भी हैं...


Big Disclosure: कांग्रेस के विधायकों को होटल के बाहर आनें पर 40 करोड़ का ऑफर था, कुछ MLA तो अमित शाह के साथ मिठाई खा रहे थे -CM


राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर अशोक गहलोत का बयान, इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात


Congress President Election: थरूर फन में माहिर, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खड़गे सबसे उपयुक्त- सीएम गहलोत