Todabhim, Karauli: प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर कुशासन, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए आगामी 2 दिसंबर से शुरू होने वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व्यापी जनआक्रोश यात्रा को लेकर कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जनआक्रोश यात्रा के विधानसभा प्रभारी हरदेव सिंह पावटा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की जनआक्रोश रथ यात्रा का प्रयोजन क्या है और किस प्रकार से इसे सफल बनाया जाएगा.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

जनआक्रोश यात्रा के विधानसभा संयोजक राजेंद्र शेखपुरा, सह संयोजक सुमरन सिंह खटाना ने भी कार्यकर्ताओं को जन आक्रोश यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यशाला में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मंगलराम गहलोत और गोवर्धन सिंह जादौन ने कार्यक्रम के रूट चार्ट पर विस्तृत जानकारी प्रदान की है. कार्यशाला में भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया. 


साथ ही केंद्र सरकार जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा की रीति-नीति से भी क्षेत्रवासियों को अवगत कराने को लेकर कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया है. जन आक्रोश यात्रा में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने को लेकर भी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया. पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनाक्रोश यात्रा को सफल बनाने के लिए लोगों से एकजुट होकर सहयोग की अपील की है.


यह भी पढ़ें - गुजरात में अशोक गहलोत का पीएम मोदी पर हमला, कहा जब मोदी का नाम ही काफी तो इतने दौरे क्यों ?


कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष रवीना प्रेमराज की अध्यक्षता में किया गया. कार्यशाला में जिला महामंत्री हरिसिंह बैरवा, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह कैमला, विधानसभा विस्तारक मनीष शर्मा, देहात मंडल अध्यक्ष गजानंद शर्मा, मेहंदीपुर बालाजी मंडल अध्यक्ष नमोनारायण मीणा, बालघाट मंडल अध्यक्ष जनकसिंह आरेज, हरिचरण मीणा पार्षद अमित पारीक, राजेश बसवाल, रमेशचंद सैनी, मंडल महामंत्री रामवीर डोई, घनश्याम गुप्ता, बबली हीरो, विजेंद्र भोला, धारा सादपुरा, भीमसिंह सिसोदिया, ओबीसी मोर्चा के दयाराम सैनी सहित विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.


Reporter: Ashish Chaturvedi


खबरें और भी हैं...


7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की जेब में आएंगे 2 लाख, इस तारीख को बकाया DA का भुगतान


श्रीगंगानगर: लुटेरी दुल्हन जेवरात-नकदी लेकर फरार, शादी के बाद युवक के सपने हुए चकनाचूर


नए साल से पहले दिसंबर से मेष-मिथुन के साथ इन राशियों होगी मौज, शुक्र, बुध और सूर्य की कृपा बरसेगी