sikar News: संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आव्हान पर रविवार को किसान, मजदूर, युवा और आमजन ने एमएसपी गारंटी कानून बनवाने के लिए प्रदर्शन किया. इसके लिए किसानों और मजदूरों की संपूर्ण कर्ज मुक्ति करवाने, किसानों व मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन लागू करने व विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के समझौते से कृषि क्षेत्र को बाहर निकालने के मुद्दे को लेकर जिले में भी करीब 20 स्थान पर दिल्ली की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर ट्रैक्टर व अपने वाहन खड़ा कर प्रदर्शन किया। 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

यह भी पढ़ेंः Rajasthan- गंडासे से किया दुष्कर्म पीड़िता पर हमला, आरोपी देना चाहता था जान? राजस्थान पुलिस ने बताया मामले में क्या क्या हुआ


किसान संगठनों की ओर से सीकर शहर के रामू का बास तिराहा स्थिति किसान सर्किल पर भी दोपहर 12 से 2 तक प्रदर्शन कार्यो ने अपने ट्रैक्टर व वाहन खड़ा कर प्रदर्शन किया। इस दौरान आगामी रणनीति को लेकर पंचायत का आयोजन भी हुआ। जिसमें किसान नेताओं ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए।


यह भी पढ़ेंः  Pragpura Rape Case: रेप कांड ने लिया सियासी रंग, न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना


 प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से एमएसपी गारंटी कानून बनवाने एवं विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के समझौते से कृषि क्षेत्र को बाहर निकलना सहित अन्य मांगे जल्द पूरी करने की गुहार लगाई। साथी किसानों ने मांगे पूरी नहीं होने पर आगामी 14 मार्च को बड़ी संख्या में किसानों के दिल्ली कूच की चेतावनी भी दी। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किए गए प्रदर्शन के बाद विश्व व्यापार संगठन डब्ल्यूटीओ का पुतला भी फूंका गया।


यह भी पढ़ेंः PM मोदी की अजमेर रेल मंडल को सौगात, अमृत भारत स्टेशनों का किया लोकार्पण


यह भी पढ़ेंः Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, बारिश को लेकर अलर्ट जारी