यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर 12 गाड़ियां टकराईं, एक युवक की मौत
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand311105

यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर 12 गाड़ियां टकराईं, एक युवक की मौत

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और पूरे उत्तर भारत में गुरुवार को भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबलिटी काफी कम हो गई। पूरे उत्‍तर भारत में छाया ये कोहरा अब जानलेवा साबित हो रहा है। सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से उत्‍तर प्रदेश के मथुरा के पास यमुना एक्‍सप्रेस- वे पर 12 गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि 10 अन्‍य लोग जख्‍मी हो गए।

यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर 12 गाड़ियां टकराईं, एक युवक की मौत

नई दिल्‍ली/मथुरा : राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और पूरे उत्तर भारत में गुरुवार को भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबलिटी काफी कम हो गई। पूरे उत्‍तर भारत में छाया ये कोहरा अब जानलेवा साबित हो रहा है। सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से उत्‍तर प्रदेश के मथुरा के पास यमुना एक्‍सप्रेस- वे पर 12 गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि 10 अन्‍य लोग जख्‍मी हो गए।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे की वजह से 12 गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्‍कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी गाड़ियां आगरा से नोएडा की ओर आ रही थीं और कोहरे की वजह से हादसे का शिकार हो गए। कोहरा इतना ज्यादा था कि एक-दो नहीं, बल्कि 12 गाड़ियां आपस में टकरा गई।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी और सरकारी हॉस्पिटलों में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में घायल कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे पर कई घंटों तक जाम लगा रहा।

Trending news