Agra Flood News: ताजमहल पर मंडरा रहा खतरा, आगरा में उफनाती यमुना की बाढ़ ने लिया विकराल रूप
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1785141

Agra Flood News: ताजमहल पर मंडरा रहा खतरा, आगरा में उफनाती यमुना की बाढ़ ने लिया विकराल रूप

Agra News: मानसून के मौसम में हो रही बारिश के कारण नदियों का जल स्तर खतरें की लकीर से भी ऊपर बह रहा है. पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक उफनती नदियों ने तबाही मचा रखी है. यमुना में आई बाढ़ ने दिल्ली के कई इलाकों का तहस नहस कर दिया. लोगों के घरों में पानी भर गया.

Yamuna Flood Agra

मनीष गुप्ता/आगरा: मानसून के मौसम में हो रही बारिश के कारण नदियों का जल स्तर खतरें की लकीर से भी ऊपर बह रहा है. पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक उफनती नदियों ने तबाही मचा रखी है. यमुना में आई बाढ़ ने दिल्ली के कई इलाकों का तहस नहस कर दिया. लोगों के घरों में पानी भर गया. इसके बाद अब यमुना में बढ़ते पानी ने आगरा के लोगों की नींद उड़ा रखी है. यमुना के बढ़ते पानी को देखकर आगरा वासियों के माथे पर चिंता के पसीने बह रहे हैं.

बढ़ रहा यमुना का जल स्तर 
आगरा वासियों को यमुना में बढ़ते पानी को लेकर चिंता सता रही है. तटवर्ती इलाकों में जलस्तर बढ़ने से लोगों में दह्सह्त देखने को मिली है. आपको बता दें कि लगभग 40 साल बाद ताजमहल की दीवार को पानी ने छुआ है. यहां पर दो फीट तक ताजमहल की दीवारें पानी में डूब गईं है. इतना ही नहीं ताज व्यू पॉइंट में पानी आ जाने से जिला प्रशासन ने पर्यटकों के वहां जाने पर रोक लगा दी है.

ताजमहल की दीवार तक पहुंचा पानी 
आपको बता दें यमुना नदी में बढ़ते पानी के जलस्तर ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है. लगातार बढ़ रहे पानी ने ताजमहल का गार्डन डूबा दिया है. इसके अलावा कैलाश और बल्केश्वर की सीढ़ियां भी पानी में डूब गई है. आगरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान लो फ्लड लेवल 499 फीट को पार कर स्ट्रैची ब्रिज के नीचे पानी भरने लगा था. इस समय यमुना का जलस्तर लो फ्लड लेवल से दो फीट अधिक 499 फीट तक पहुंच गया है. 

Bahraich News: रिटायर्ड फौजी ने बहन के हाथ काट डाले, मां को बचाने आई बेटी पर फूटा भाई का गुस्सा

Agra Flood: यमुना का रौद्र रूप देख घबरा रहे लोग, रिहायशी इलाकों तक पहुंचा बाढ़ का पानी: Watch Video

Trending news