उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव आज, स्वतंत्र देव सिंह रेस में सबसे आगे
Advertisement

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव आज, स्वतंत्र देव सिंह रेस में सबसे आगे

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को होगा. वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एक बार फिर से यूपी बीजेपी के चीफ चुने जा सकते हैं.

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव आज, स्वतंत्र देव सिंह रेस में सबसे आगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज अपना नया प्रदेश अध्यक्ष चुनेगी. इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. नामांकन पत्रों की जांच शाम 4 से 5 बजे के बीच होगी. इसके बाद शाम को ही 5 से 6 बजे के बीच नाम वापस लिए जा सकेंगे. हालांकि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह इस रेस में सबसे आगे हैं.

उनका एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है. भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और योगी कैबिनेट में मंत्री आशुतोष टंडन के मुताबिक 16 जनवरी को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चुनाव पर्वेक्षक व बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किए जाएंगे. वहीं पार्टी से जुड़ों सूत्रों की मानें तो नामांकन वापसी के बाद स्वतंत्र देव सिंह अकेले उम्मीद्वार होंगे.

ऐसे में गुरुवार को ही निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका चुना जाना तय है. आपको बता दें बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, गोविंद शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया था. भाजपा उत्तर प्रदेश के नामित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह निर्वाचित होने के लिए गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

प्रदेश अध्यक्ष के मिलने के बाद राष्ट्रीय परिषद का चुनाव होगा. इसके लिए 80 सदस्य निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेंगे. दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे. जबकि शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी. शाम 5 से 6 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. आशुतोष टंडन के मुताबिक हर लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय परिषद के लिए एक सदस्य चुना जाएगा. 80 से अधिक उम्मीद्वार होने पर 17 जनवरी को मतदान भी कराया जाएगा.

Trending news