फर्जी डिग्री विवाद: फैजाबाद में दूसरे दिन भी तोमर से पूछताछ
Advertisement

फर्जी डिग्री विवाद: फैजाबाद में दूसरे दिन भी तोमर से पूछताछ

फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली के पूर्व विधि मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर से गुरुवार को यहां पूछताछ कर दिल्ली पुलिस उनके कागजात की सत्यता परखने के लिए साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार किये गए आप नेता को फैजाबाद में साकेत डिग्री कॉलेज लाया गया, जहां उनके कागजात की जांच की गयी। उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में रखा गया है। कल यहां लाए गए तोमर को रात में एक अज्ञात स्थान पर रखा गया।

फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) : फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली के पूर्व विधि मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर से गुरुवार को यहां पूछताछ कर दिल्ली पुलिस उनके कागजात की सत्यता परखने के लिए साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार किये गए आप नेता को फैजाबाद में साकेत डिग्री कॉलेज लाया गया, जहां उनके कागजात की जांच की गयी। उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में रखा गया है। कल यहां लाए गए तोमर को रात में एक अज्ञात स्थान पर रखा गया।

इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि फैजाबाद में कल शुरुआती पूछताछ के बाद उनकी डिग्री की सत्यता जांचने के लिए उन्हें मुंगेर ले जाया जा रहा है। उनका दावा है कि आरएमएल अवध विश्वविद्यालय से उन्होंने स्नातक किया है। हालांकि, विश्वविद्यालय ने इस बारे में किसी तरह का रिकार्ड होने से इंकार कर दिया। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने अवध विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के कार्यालय में दस्तावेज की जांच की और कागजात मुहरबंद लिफाफे में ले गयी। अपने पहले के रूख पर कायम विश्वविद्यालय ने मामले में चल रही जांच में सहयोग की इच्छा जताते हुए कहा है कि तोमर की बीएससी डिग्री जाली तरीके से बनायी गयी।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी एस एन शुक्ला ने बताया कि किसी प्रदीप कुमार ने आरटीआई दाखिल कर तोमर के अंक पत्र और डिग्री संबंधी कागजात की सत्यता के बारे में पूछा था। विश्वविद्यालय ने 22 जनवरी को जवाब में कहा कि उसके अपने रिकार्ड में इस संबंध में कुछ नहीं मिला। हम अपने पुराने रूख पर कायम हैं।

Trending news