पांच साल की बच्ची से बाराती ने किया दुष्कर्म, लड़की की हालत नाजुक
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand249619

पांच साल की बच्ची से बाराती ने किया दुष्कर्म, लड़की की हालत नाजुक

गांव में आयी बारात देखने पहुंची 5 साल की एक लड़की से एक बाराती ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह घटना यहां के सहदुल्लापुर क्षेत्र की है। लड़की की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

पांच साल की बच्ची से बाराती ने किया दुष्कर्म, लड़की की हालत नाजुक

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) : गांव में आयी बारात देखने पहुंची 5 साल की एक लड़की से एक बाराती ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह घटना यहां के सहदुल्लापुर क्षेत्र की है। लड़की की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव ने शनिवार को यहां बताया कि सहदुल्लापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात को एक बारात आयी थी। उसे देखने के लिये पांच साल की यह बच्ची भी गयी थी।

उन्होंने बताया कि बारात में आए कपिल देव ने अंधेरे का फायदा उठाया और उस बच्ची को जबरन एक खेत में उठा ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद युवक बच्ची को बेहोशी की हालत में ही खेत में छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने बताया कि लड़की को कल दोपहर में खेत में बेसुध हालत में पाया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे आज गोण्डा रवाना कर दिया गया है। यादव ने बताया कि इस संबंध में आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Trending news