Republic Day 2024 Parade Live: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में राम मंदिर की थीम पर दिखी यूपी की झांकी
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2078802

Republic Day 2024 Parade Live: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में राम मंदिर की थीम पर दिखी यूपी की झांकी

26 January Republic Day Parade Live: देशभर में आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजपथ पर दूसरी बार तिरंगा फहराएंगी.

Republic Day 2024 live
LIVE Blog

Gantantra Diwas Parade 2024 Live Updates: देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है.  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजपथ पर दूसरी बार तिरंगा फहराएंगी. इस मौके पर लोग काफी उत्साह से भरे हुए हैं.

26 January 2024
12:29 PM

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मी 'नारी शक्ति' कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं. मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया.

11:54 AM

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में राम मंदिर की थीम पर तैयार की गई उत्तर प्रदेश की झांकी ने हिस्सा लिया.

 

11:41 AM

Republic Day 2024 Parade Live: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में ओडिशा की झांकी प्रस्तुत की गई.

 

 

11:30 AM

Republic Day 2024 Parade Live: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली पुलिस महिला बैंड ने हिस्सा लिया.     

 

11:15 AM

Republic Day 2024 Parade Live: गणतंत्र दिवस परेड में सेना की टैंक टी-90 भीष्म की टुकड़ी ने हिस्सा लिया.

11:09 AM

Republic Day 2024 Parade Live: गणतंत्र दिवस परेड में ऑल टेरेन व्हीकल टुकड़ी ने हिस्सा लिया. 

10:53 AM

Republic Day 2024: 4 एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर ने 'ध्वज' फॉर्मेशन बनाया।

75वें गणतंत्र दिवस को अवसर पर कर्तव्य पथ पर 4 एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर ने 'ध्वज' फॉर्मेशन बनाया।

 

10:48 AM

Republic Day 2024:परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की गई।

10:45 AM

Republic Day 2024: 16 राज्यों  की झाकिंया

100 महिलाओं ने बजाए परंपरागत वाद्ययंत्र, फ्रांस के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि

10:43 AM

Republic Day 2024:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी गई।

 

10:27 AM

Republic Day 2024:राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा
राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई। 

 

10:27 AM

Republic Day 2024:राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा
राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई। 

 

10:27 AM

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ के लिए रवाना
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुए।

 

10:21 AM

Republic Day 2024: राष्ट्रपति के साथ मेक्रो मुख्य अतिथि

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद, पारंपरिक बग्गी से राष्ट्रपति  कर्तव्य पथ के लिए रवाना

10:20 AM

Republic Day 2024:  ब्रजेश पाठक ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई 
वीर सपूतों को डिप्टी सीएम ने किया नमन 

10:18 AM

Republic Day 2024:  राष्ट्रीय ध्वज फहराया
उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

 

10:16 AM

Republic Day 2024: इस मौके पर पीएम ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

 यहां से वो सबसे पहले नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे हैं. यहां वीर जवान ज्योति श्रद्धांजलि अर्पित की.

09:51 AM

Republic Day 2024: राष्ट्रीय समर स्मारक पर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंच गए जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी अगवानी की.

 

09:41 AM

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी का संबोधन, यूपी के लोगों को दी शुभकामनाएं
CM Yogi Adityanath Speech / लखनऊ: 75वें गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया है. उन्होंने कहा कि भारत ने आजादी की अपनी एक लंबी लड़ाई के उपरांत स्वतंत्र भारत में अपना स्वयं का संविधान लागू किया. भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों, संविधानविदों और विशेषज्ञों के अनुसार हमने देश में लागू किया पिछले 74 वर्षों से यह भारत में जाति धर्म संप्रदाय क्षेत्र या अन्य तमाम अवरोधों को पूरी तरह समाप्त करते हुए कसौटी पर उतरा है.

 

09:40 AM

Republic Day 2024: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा,
आज हम सबको गर्व है कि भारत का संविधान क्षमता, न्याय, समानता की भावना के साथ हमारे मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है...मैं देशवासियों से आह्वान करना चाहता हूं कि इस 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम अपने कर्तव्य को निभाते हुए…

09:30 AM

Republic Day 2024: दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को मिठाई भी बांटी।

 

09:23 AM

Republic Day 2024: पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम 
बीजेपी मुख्यालय पर समारोह 
समारोह में जेपी नड्डा हुए शामिल

09:16 AM

Republic Day 2024:गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं 
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई और शुभकामनाएं 
पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्पों को पूरा करेंगे -धामी 

09:15 AM

राष्ट्रपति ने देशवासियों को किया संबोधित 
26 जनवरी की पूर्व संध्या पर संबोधन 
राष्ट्रपति ने कर्पूरी ठाकुर को याद किया 
राम मंदिर का भी किया जिक्र 

09:14 AM

Republic Day 2024: मुख्यमंत्री आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
देहरादून गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम पुष्कर धामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. पुलिस ने दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी. Cm स्टाफ से संबंधित सभी अधिकारी कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी रहे मौजूद. सीएम ने दिलाई सीएम स्टाफ अधिकारी और कर्मचारियों को शपथ संविधान की शपथ दिलाई.

09:12 AM

Republic Day 2024:उत्तराखंड के डॉ. यशवंत सिंह को पद्मश्री 
साहित्य में डॉ. यशवंत सिंह को पद्मश्री 
33 साल तक शिक्षक के रूप में सेवाएं दी 

09:09 AM

Republic Day 2024: पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम 
मोहन भागवत ने तिरंगा फहराया 

09:09 AM

Republic Day 2024: हम लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संकल्प लिया है कि भारत सक्षम भारत होगा, भारत विकसित भारत होगा, भारत आत्मनिर्भर भारत होगा और भारत देश को दुनिया में आगे बढ़ने में अपना योगदान देगा। ये हमारे लिए संकल्प का दिन भी है कि हम भारत को इस अमृत काल में भारत को विकसित…

09:06 AM

Republic Day 2024:  लखनऊ में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर...

Republic Day 2024:  लखनऊ में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर...

09:06 AM

Republic Day 2024:  75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
भारत-चीन सीमा पर बर्फीले इलाकों में तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

09:03 AM

Republic Day 2024: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि 
मालूम हो कि 26 जनवरी 1950 को पहली बार हमारा संविधान लागू हुआ था, जिसको बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था. इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं.

 

08:50 AM

Republic Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्रे मोदी ने कहा- देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद!
Best wishes on special occasion of the 75th Republic Day. Jai Hind!

08:43 AM

Republic Day 2024: Yogi Adityanath myogiadityanath प्रदेश वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है। आइए, 'समर्थ-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हों! जय हिंद!

08:41 AM

Republic Day 2024: सीएम योगी ने कहा- प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कार' के अंतर्गत 'पद्म श्री' सम्मान हेतु घोषित हुईं उत्तर प्रदेश की 12 विभूतियों को हार्दिक बधाई! इन विभूतियों ने कला, साहित्य, विज्ञान, स्वास्थ्य व खेल क्षेत्रों में अपने असाधारण और उत्कृष्ट योगदानों से विश्व में भारत को गौरवभूषित किया है। हमें आप सभी पर गर्व है।

08:38 AM

Republic Day 2024: आगरा डॉ. आरएस पारीक को होम्योपैथी के क्षेत्र में किए गए शोध कार्य और लोगों के बीच में होम्योपैथी पद्धति को स्थापित करने के लिए मिला पद्मश्री सम्मान।91 साल के डॉ. राधेश्याम पारीक का जन्म मार्च 1933 में नवलगढ़ राजस्थान में हुआ था, वहां से आगरा आ गए। यहां होम्योपैथी से इलाज कराना शुरू किया, इसके बाद इंग्लैंड से होम्योपैथी में ग्रेजुएशन करने चले गए, वे पानी के जहाज से इंग्लैंड पढ़ाई करने के लिए गए थे। होम्योपैथी के साथ साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी डॉ. आरएस पारीक ने काम किया।

08:18 AM

Republic Day 2024: जिन 110 लोगों को पद्मश्री के लिए नामित किया गया है, उनमें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन का नाम भी शामिल है। प्रोफेसर आरके धीमन को यह सम्मान मेडिसिन के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए दिया जाएगा।प्रोफेसर आरके धीमन ने हेपेटाइटिस, विशेष कर हेपेटाइटिस सी के कंट्रोल के लिए विशेष काम किया है। उन्होंने हेपेटाइटिस को कंट्रोल करने के लिए अभियान भी चलाया है।

08:15 AM

Republic Day 2024: देहरादून उत्तराखण्ड के इतिहास एवं साहित्य संकलन के क्षेत्र में डॉ. यशवंत सिंह कठोच के अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें पदमश्री से अलंकृत किया जाएगा।

08:14 AM

Republic Day 2024: उत्तरप्रदेश से जिन्हें पद्म श्री मिलेगा 1.खलील अहमद-कला 2- नसरीन बानो- कला 3- राम चेत चौधरी- साइंस एंडएं इंजीनियरिंग 4- डॉ.आरके धीमान- मेडिकल 5- राजाराम जैन- साहित्य 6- गौरव खन्ना- खेल 7- सुरेंद्र मोहन मिश्रा-कला 8- राधेश्याम पारीक- मेडिकल 9- नवजीवन रस्तोगी- लिटरेचर 10- गोदावरी सिंह- कला 11- उर्मिला श्रीवास्तव-कला 12- बाबूराम यादव-कला.

07:49 AM

Republic Day 2024: प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कार' के अंतर्गत 'पद्म श्री' सम्मान हेतु घोषित हुईं उत्तर प्रदेश की 12 विभूतियों को हार्दिक बधाई! इन विभूतियों ने कला, साहित्य, विज्ञान, स्वास्थ्य व खेल क्षेत्रों में अपने असाधारण और उत्कृष्ट योगदानों से विश्व में भारत को गौरवभूषित किया है। हमें आप सभी पर गर्व है। सीएम योगी आदित्यनाथ.

07:48 AM

Republic Day 2024: बहराइच में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले का सरकारी महकमा अलर्ट मोड पर है.पुलिस और प्रशासनिक अमले की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इंडो नेपाल नेपाल पर सुरक्षा जवानों की टोली कड़ी चौकसी बरत रही है। वहीं एसपी वृंदा शुक्ला के निर्देश पर सभी सर्किलो में सुरक्षा बलो ने रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया है। शहर मे होटलो, लाज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंडो व भीड़भाड़ वाले इलाके मे पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्धों की तलाशी ली। एसपी की टीम ने शहर व अन्य इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने में जुटे हुए हैं।

07:47 AM

Republic Day 2024: राजधानी दिल्ली में 14000 से जायदा सुरक्षा कर्मी दिल्ली के सड़को पर तैनात है। सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जा रही है।

07:45 AM

Republic Day 2024: आज देश भर में 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया जाने वाला है. इसको देखकर चारों तरफ सुरक्षा की व्यवस्था चाक चौबंद तरीके से की गई है. दिल्ली के कोने-कोने में दिल्ली पुलिस पेट्रोलिंग करती हुई नजर आ रही है. चारों तरफ बैरिकेडिंग्स लगाए गए हैं. आने जाने वाली गाड़ियों की पूरी तरीके से चेकिंग की जा रही है. उसी के बाद किसी को भी आने जाने की अनुमति दी जा रही है. चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर देखने को मिल रही है.

07:43 AM

Republic Day 2024: Yogi Adityanath ने कहा- प्रदेश वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है। आइए, 'समर्थ-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हों! जय हिंद!

07:42 AM

Republic Day 2024: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी- आप समस्त प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारा कर्तव्य है कि हम सभी सदैव न्याय, स्वतंत्रता, समानता और संप्रभुता के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहें। आइए, लोकतांत्रिक मूल्यों का निर्वहन करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी संकल्पित हों।

07:41 AM

Republic Day 2024: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समस्‍त देश एवं प्रदेश वासियों को देश के गौरव एवं अभिमान के रा‍ष्‍ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइये, इस राष्‍ट्रीय पर्व पर हम सभी राष्‍ट्र की सेवा करते हुए संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करें तथा इसकी एकता और अखण्‍डता की रक्षा करने का संकल्‍प करें।

07:40 AM

Republic Day 2024: अलग-अलग राज्यों से कला उत्सव में जीते हुए बच्चे गणतंत्र दिवस में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं कला उत्सव 2015 में शुरूआत किया गया था यह बच्चे 29 तारीख को परीक्षा पर चर्चा में भी शामिल होंगे.

07:21 AM

Republic Day 2024: देश 75 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है, अलग-अलग जगह से लोग गणतंत्र दिवस में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं कर्नाटक से भी कुछ बच्चे यहां पर पहुंचे हुए हैं यह बच्चे अलग-अलग थीम के साथ पहुंचे हैं कोई मदर अर्थ बना है तो कोई भारत माता और कोई नरेंद्र मोदी बनकर शामिल होने के लिए पहुंचे है.

07:20 AM

Republic Day 2024: परेड में अपने पारंपरिक पहनावे में परेड में 1500 महिलाएं लोक नृत्य करेंगी. रक्षा मंत्रालय समारोह के समय एक स्मारक सिक्का के साथ ही स्मारक टिकट भी जारी करने वाले हैं.

06:46 AM

Republic Day 2024: परेड सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी व करीब 90 मिनट तक चलेगी. 100 महिला म्यूजिशियन शंख, नगाड़े और दूसरे पारंपरिक वाद्य-यंत्रों के साथ परेड का आगाज करने वाली है.

06:46 AM

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के दौरान दौरान 13 हजार स्पेशल गेस्ट को भी आमंत्रित किया गया है.  गणतंत्र दिवस की थीम है- इस बार 'विकसित भारत' व भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी).

06:44 AM

Republic Day 2024: देशभर में आज 75वें गणतंत्र दिवस की धूम है. आज  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार राजपथ पर तिरंगा फहराएंगी. चीफ गेस्ट के रूप में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मौजूद होंगे.

Trending news