स्वतंत्र देव सिंह ने किया साफ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा यूपी चुनाव
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand923304

स्वतंत्र देव सिंह ने किया साफ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा यूपी चुनाव

गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने स्वतंत्र देव सिंह एवं संगठन मंत्री सुनी बंसल को दिल्ली बुलाया था. इस बारे में पूछे जाने पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है. यह रूटीन की मुलाकात थी.

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने साफ किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ही नेतृत्व में पार्टी 2022 का यूपी चुनाव लड़ेगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को कासगंज में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए साफ किया कि 2022 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. वह यहां भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के कैंप कार्यालय पर मुलाकात के बाद पत्रकार वार्ता कर रहे थे.

भाजपा 2022 में यूपी में बंपर जीत दर्ज करेगी: स्वतंत्र देव
गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने स्वतंत्र देव सिंह एवं संगठन मंत्री सुनी बंसल को दिल्ली बुलाया था. इस बारे में पूछे जाने पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है. यह रूटीन की मुलाकात थी. वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा का चेहरा बदलने की अटकलों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा को यूपी में बंपर जीत मिलेगी. पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी. विपक्षी दलों की साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी.

यूपी 2022 में बाइसिकल की सरकार आ रही: SP प्रवक्ता
सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने तंज कसते हुए कहा कि दो बीजेपी हो गई है. एक बीजेपी केंद्र की है और एक उत्तर प्रदेश की. केंद्र और उत्तर प्रदेश की बीजेपी में दरार आ गई है. बीजेपी के नेताओं में अब तालमेल नहीं रहा. कुछ लोग कह रहे हैं कि भाजपा योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर चुनाव में जाएगी. डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कहना है कि चेहरा तो बाद में चुना जाता है. इसकी नौबत नहीं आएगी क्योंकि 2022 में बाइसिकल की सरकार आ रही है.

WATCH LIVE TV

Trending news