जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून के आसपास पहली उड़ान शुरू होने की संभावना है. यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 110 बसों के संचालन को मंजूरी दी है और विभिन्न प्राधिकरणों ने बस रूट तय करने का काम तेज कर दिया है.
Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपने टर्मिनल को भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ते हुए यात्रियों के लिए एक अनोखा अनुभव तैयार किया है. एयरपोर्ट पर पद्मश्री सम्मानित कलाकार परेशा मैती की भव्य कलाकृतियां लगाई गई हैं, जो उत्तर प्रदेश और भारत की सांस्कृतिक पहचान को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ प्रस्तुत करेंगी.
YEIDA industrial corridor: ग्रेटर नोएडा और अलीगढ़ की सीमा पर 8000 हेक्टेयर में नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करेगा. यह क्षेत्र नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और टप्पल बाजना अर्बन नोड से जुड़ा होगा, जहां उद्योग, होटल और आवासीय परियोजनाएं विकसित की जाएंगी.
Noida Development: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जल्द ही चीन के यीवू मॉडल की तर्ज पर बड़े अंतरराष्ट्रीय बिजनेस और ट्रेड सेंटर बनाए जाएंगे. ये परियोजना सेक्टर-7, 8 और 8A में विकसित की जाएगी, जिसके लिए रिपोर्ट यमुना विकास प्राधिकरण को सौंप दी है.
Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. अकासा एयर और इंडिगो एयरलाइंस ने कई शहरों के लिए फ्लाइट टिकट के किराए घटा दिए हैं. किराया कम होने से अब यात्रियों को सस्ती हवाई यात्रा का फायदा मिलेगा.
Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 15 जून 2026 से कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने वाला है. लोगों को उम्मीद थी कि यह सस्ता हवाई किराया देगा, क्योंकि उत्तर प्रदेश में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर टैक्स 1% कम है, जबकि दिल्ली में यह लगभग 25% है. मगर इससे कुछ उल्टा ही होता नजर आ रहा है. नोएडा एयरपोर्ट से शुरुआती टिकट की कीमतें कुछ और ही कहानी बताती हैं, जिससे यात्री कन्फ्यूज और परेशान हैं.
15 जून को लखनऊ-नोएडा-बेंगलुरु रूट पर उड़ानों की शुरुआत होगी. इसी दिन इंडिगो हैदराबाद-नोएडा-अमृतसर रूट पर भी डेली फ्लाइट सेवा शुरू करेगी.
Noida International Airport: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और उत्तर भारत के लिए कनेक्टिविटी के एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) ने शुक्रवार (1 मई 2026) को आधिकारिक घोषणा की है कि 15 जून 2026 से व्यावसायिक विमान सेवाएं (Commercial Operations) शुरू हो जाएंगी.
Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें कब से शुरू हो रही हैं इसकी तारीख आ गई है. एक रनवे और यात्री टर्मिनल भी तैयार हो गया है. जानकारी के मुताबिक शुरुआत में केवल 17 फ्लाइट्स ही उड़ानें भरेंगी.
Delhi-NCR Development Project: दिल्ली एनसीआर के विकास में नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-94 से 135 तक 11.2 किलोमीटर लंबे यमुना पुस्ता मार्ग का कायाकल्प करेगा. इसके लिए सिंचाई विभाग को 34.18 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. मई से शुरू होने वाला यह कार्य तीन माह में पूरा होगा, जिससे जेवर एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा और दर्जनों गांवों को राहत मिलेगी, आइए विस्तार से जानें.
Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले महीने उड़ान शुरू हो सकती है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एयरोड्रोम सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) के लिए ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) से मंजूरी मिल गई है. इसे एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में एक बड़ा और अहम पड़ाव माना जा रहा है.
Delhi-NCR Development Project: दिल्ली एनसीआर के नोएडा शहर में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच को बेहतर बनाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (KGP) से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है.अधिकारियों के अनुसार, दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला नया इंटरचेंज जुलाई तक तैयार हो सकता है.इससे नोएडा एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, आइए विस्तार से जानें.
Jewar Airport Update: दिल्ली एनसीआर के जेवर एयरपोर्ट (NIA) ने नेतृत्व में बड़ा फेरबदल किया है. BCAS के नियमों के तहत, एयरपोर्ट की कमान अब भारतीय मूल की नीतू सामरा को सौंपी गई है, जिन्हें अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है, आइए विस्तार से जानें कि कौन है नीतू सामरा.
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, यह बदलाव ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के निर्देशों के बाद किया गया है. BCAS ने स्पष्ट किया है कि भारत में किसी भी एयरपोर्ट का CEO भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है. इसी नियम के तहत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने नई व्यवस्था लागू करते हुए नीतू समरा को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी सौंपी है.
Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले महीने के आखिरी सप्ताह में उड़ानें शुरू होने की तैयारी के साथ ही आसपास के इलाकों में कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं.
Noida International Airport: देश की राजधानी के पास बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब सिर्फ कनेक्टिविटी ही नहीं, बल्कि सस्ती उड़ानों की वजह से भी चर्चा में है. जल्द ही यहां से घरेलू उड़ानें शुरू होने जा रही हैं, और शुरुआती दौर में यात्रियों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है. जल्द ही एयरपोर्ट से नागरिकों के लिए उड़ान शुरू हो जाएंगी. जैसा कि टिकट बुक करने से पहले यात्रियों को एक कोड की जरूरत होती है, जिसे IATA कोड कहा जाता है. यह एक यूनिक कोड होता है जो हर एयरपोर्ट की पहचान होता है.
Jewar Airport Expansion: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे और तीसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण तेज हो गया है. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, 3 अप्रैल 2026 से जेवर के 14 प्रभावित गांवों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे. इन कैंपों में किसानों के मुआवजे संबंधी दस्तावेज तैयार किए जाएंगे,आइए विस्तार से जानें.
PM Modi inaugurates Noida International Airport: भारत विकास की नई उड़ान के लिए तैयार है. ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ तक उड़ान भरी. पहले फेज में 10 से 12 बड़े-बड़े शहरों को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी है. फिर पूरी दुनिया में इसका विस्तार होगा.
जेवर-यमुना एक्सप्रेसवे के पास प्लॉट और अपार्टमेंट की कीमतें पिछले कुछ वर्षों में पांच गुना तक बढ़ चुकी हैं वहीं, आने वाले दो सालों में इनके दाम 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ने की उम्मीद है.
Jewar Airport Inauguration: दिल्ली-NCR क्षेत्र के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. इन्हीं प्रयासों के तहत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के वैश्विक प्रभाव पर चर्चा की और कहा कि इस युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है. PM मोदी ने कहा, "भले ही पूरी दुनिया युद्ध से जूझ रही हो, भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है." उन्होंने हाल के हफ्तों में उत्तर प्रदेश में शुरू की गई चार प्रमुख विकास पहलों को भी बताया, आइए विस्तार से जानते हैं.
Jewar International Airport: आज पीएम नरेंद्र मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए जेवर एयरपोर्ट के बनने की कहानी सुनाई. पीएम मोदी ने बताया कि 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने जेवर एयरपोर्ट को मंजूरी दी थी, लेकिन सालों तक काम नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट जनता की अमानत है. वीडियो देखिए...