Bhojpuri Song 2024: प्यार में डूबे दिखे खेसारी से बोलीं यामिनी सिंह - प्यार त प्यार ह बुखार न देब, रिलीज हुआ नया गाना
Advertisement

Bhojpuri Song 2024: प्यार में डूबे दिखे खेसारी से बोलीं यामिनी सिंह - प्यार त प्यार ह बुखार न देब, रिलीज हुआ नया गाना

Bhojpuri Song 2024:  खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), यामिनी सिंह (Yamini Singh)  और  प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) का भोजपुरी गाना प्यार त प्यार ह बुखारो (Pyaar Ta Pyaar Ha Bukhar) रिलीज हो चुका है. जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. 

Bhojpuri Song 2024: प्यार में डूबे दिखे खेसारी से बोलीं यामिनी सिंह - प्यार त प्यार ह बुखार न देब, रिलीज हुआ नया गाना

Bhojpuri Song 2024: भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गानों का जादू 2024 में भी देखने को मिल रहा है. अब तक रिलीज हुए गानों का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. ऐसे में उनका एक और गाना फैंस के बीच आ चुका है, जिसके बोल हैं प्यार त प्यार ह बुखारो (Pyaar Ta Pyaar Ha Bukhar). इस भोजपुरी गाने को कैप्टन वॉच हिट्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसमें  खेसारी के साथ यामिनी सिंह (Yamini Singh) ने अपनी अदाओं का जादू चलाया है. वहीं गाने को प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने आवाज दी है. 

गाने के वीडियो में आशिकी में डूबे खेसारी लाल यादव अपनी महबूबा यामिनी सिंह को मनाते हुए दिख रहे हैं. और उनसे प्यार करने की गुजारिश कर रहे हैं. यामिनी सिंह पीली ड्रेस में कातिलाना अदाओं का जादू चला रही हैं. यामिनी खेसारी से कहती हैं कि प्यार तो क्या वो उनको अपना बुखार भी नहीं देना चाहती हैं. 

Watch video Song -  प्यार त प्यार ह बुखारो (Pyaar Ta Pyaar Ha Bukhar)

बता दें कि यह गाना भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस यामिनी सिंह की अपकमिंग मूवी 'प्रेम की पुजारन' का है. गाना रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा रहा है. जिसे महज कुछ घंटों के भीतर ही दो लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने को खेसारी ने प्रियंका सिंह के साथ मस्ती भरे अंदाज में गाया है. खेसारी के फैंस कमेंट कर गाने की तारीफ कर रहे हैं. एक ने लिखा, ''गुरू से ज्ञान मिलता है,  पिता से प्यारा मिलता है और खेसारी भईया के गाने को सुन कर हमे सुकून मिलता है. एक अन्य यूजर ने लिखा, हमें गर्व होता है कि हम बिहारी हैं जहां पर एक गायक हैं जो पूरे भारत को खुश रखता है.''

 

Trending news