Baghpat Nagar Palika Chunav Result 2023 : बागपात नगर पालिका के नतीजे जारी, देखें किस सीट पर कौन जीता
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1692098

Baghpat Nagar Palika Chunav Result 2023 : बागपात नगर पालिका के नतीजे जारी, देखें किस सीट पर कौन जीता

Baghpat Nagar Palika Chunav Result 2023: बागपत नगर पालिका चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया है. आइए बताते हैं किस सीट पर कौन जीता.

Baghpat Nagar Palika Chunav Photo

Baghpat Nagar Palika Chunav Result 2023: बागपत नगर पालिका चुनाव भले ही बीजेपी न जीत पाई हो, लेकिन खेकड़ा नगरपालिका सीट पर उसे कामयाबी मिली. बड़ौत नगर पालिका परिषद चुनाव में रालोद को जीत मिली.

बागपत नगर पालिका

रालोद के राजूद्दीन एडवोकेट :---- 13735

भाजपा के राजकुमार चौहान :--- 10909

रालौद प्रत्याशी ने 2826 मतों से भाजपा प्रत्याशी को पराजित कर विजय का परचम लहराया

खेकड़ा नगर पालिका
 भाजपा प्रत्याशी नीलम धामा :--- 12337

सपा प्रत्याशी संगीता धामा :-- 7481

भाजपा प्रत्यशी नीलम धामा ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी संगीता धामा को 4863 मतों से पराजित किया

बड़ौत नगर पालिका 

रालोद प्रत्याशी बबिता तोमर :--- 32149

भाजपा प्रत्याशी सुधीर कुमार :---- 21995

10154 वोट से रालोद प्रत्याशी ने भाजपा को पराजित किया।

अमीनगर सराय नगर पंचायत

निर्दलीय :--- प्रत्याशी सुनीता मलिक :--- 4021

भाजपा के मांगेराम यादव :---- 2794

निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता मलिक ने भाजपा प्रत्याशी मांगेराम को 1227 मतों से पराजित किया।

दोघट नगर पंचायत

निर्दलीय प्रत्याशी संगीता :--- 4091

भाजपा प्रत्याशी उषा रानी :--- 2472

निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को 1619 मतों से पराजित किया

टिकरी नगर पंचायत

निर्दलीय प्रत्याशी सरिता राठी :---- 1970

निर्दलीय प्रत्याशी महकार वती :---  1957

13 वोट से सरिता राठी ने अपने प्रतिद्वंदी को पराजित किया

छपरौली नगर पंचायत

निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद्र खोकर :-- 4416

निर्दलीय प्रत्याशी योगेंद्र :--- 3714

702 वोट से धर्मेंद्र खोकर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया

रटौल नगर पंचायत

निर्दलीय प्रत्याशी जुनैद फरीदी :--- 3139

भाजपा प्रत्याशी मुन्तजिर :--- 2425

निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को 539 मतों से पराजित किया.

 बागपत जिले में तीन नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायत हैं. नगर पालिकाओं में बागपत नगर पालिका परिषद, बड़ौत और खेकड़ा शामिल है. वहीं, नगर पंचायतों में छपरौली नगर पंचायत, दोघट, अग्रवाल मंडल टटीरी, अमीनगर सराय, टीकरी और रटौल शामिल हैं. इन सभी जगहों पर दूसरे चरण में बीते 11 मई को वोटिंग हुई थी. जिले के मतदाता ने शहर की सरकार को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

जानकारी के मुताबिक बागपत नगर पालिका परिषद सीट को सामान्य रखा गया था. जिले की अन्य दो नगर पालिकाओं में बड़ौत को पिछड़ा वर्ग और खेकड़ा को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया था. हीं नगर पालिकाओं की बात करें तो छपरौली नगर पंचायत को सामान्य रखा गया था. दोघट नगर पंचायत सीट को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए रिजर्व किया गया था. अग्रवाल मंडल टटीरी को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया था. इसके अलाव अमीनगर सराय नगर पंचायत को अनारक्षित रखा गया था. टीकरी नगर पंचायत सीट को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और रटौल सीट को सामान्य रखा गया था.

बीएसपी से नईम राजपूत ने बागपत नगर पालिका परिषद पद के प्रत्याशी के लिए नामांकन कराया था. रालोद प्रत्याशी और पूर्व चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. शराफत समेत 40 ने अध्यक्ष और 132 ने सभासद पदों के लिए नामांकन पत्र जमा किया था.

Auraiya Nagar Palika Chunav Result 2023 : औरैया नगर पालिका में किसका कब्‍जा, मतगणना शुरू, देखें शुरुआती रुझानों में कौन आगे?

बागपत के नगर पालिका परिषद

1. बागपत नगर पालिका परिषद - 25 वार्ड - अनारक्षित
2. बड़ौत नगर पालिका परिषद - 25 वार्ड - पिछड़ा वर्ग
3. खेकड़ा नगर पालिका परिषद - 25 वार्ड - पिछड़ा वर्ग महिला

Hapur Nagar Palika Chunav Result 2023: हापुड़ में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू, जानें यहां से कौन आगे

बागपत की नगर पंचायत

1. छपरौली नगर पंचायत - 14 वार्ड - अनारक्षित
2. दोघट नगर पंचायत - 12 वार्ड - पिछड़ा वर्ग महिला
3. अग्रवाल मंडल टटीरी नगर पंचायत - 11 वार्ड - एससी महिला
4. अमीनगर सराय नगर पंचायत - 11 वार्ड - अनारक्षित
5. टीकरी नगर पंचायत - 12 वार्ड - पिछड़ा वर्ग
6. रटौल नगर पंचायत - 14 वार्ड - अनारक्षित

बागपत नगर पालिका के  मतदाता

नगर पालिका                मतदाता
बागपत                         43664
बड़ौत                         108223
खेकड़ा                         37860

नगर पंचायत                 मतदाता
छपरौली                         16887
दोघट                          12589
टीकरी                         12355
अमीनगर सराय               8211
अग्रवाल मंडी टटीरी         12351
रटौल                           15736

निकाय चुनाव में मतदाताओ के पैरों में गिरकर वोटों की भीख मांगते प्रत्याशी के पति का वीडियो वायरल, Watch

Trending news