Uttarakhand PRD News: उत्तराखंड सरकार ने पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब ड्यूटी या प्रशिक्षण के दौरान घायल और बीमार जवानों को मानदेय मिलेगा. अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि भी 'ऑन ड्यूटी' मानी जाएगी. अधिकतम 180 दिनों तक मानदेय का लाभ मिलेगा. जानिए डिटेल...
Uttarakhand CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडी तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए पांच साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर बीजेपी जश्न में डूबी हुई है. ऋषिकेश में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. वीडियो देखिए...
12th International Yoga Day:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के बनबसा में सामूहिक योग किया. सीएम ने योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने और युवाओं के स्वस्थ रहने पर देश की प्रगति पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि योग से न सिर्फ शरीर बल्कि मन भी स्वस्थ होता है. मन और चित स्वस्थ होंगे, तो हमारे सभी कार्य भी बेहतर होंगे. वीडियो देखिए...
Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मशहूर शूटर और कोच जसपाल राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने उनके खेल जगत में योगदान को याद किया. बता दें कि शुक्रवार को जसपाल राणा का निधन हो गया था. उनके निधन के बाद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई.
देवभूमि उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने को हैं. इससे पहले पहाड़ी राज्य में राजनीतिक हलचल अभी से तेज होने लगी है. यूसीसी से लेकर मदरसा एक्ट की समाप्ति से जुड़े कानून जैसे कई बड़े फैसले धामी सरकार की ओर से लिए गए.
Zee UPUk Samriddhi Samvad Video: देहरादून में आयोजित ‘समृद्धि संवाद 2026’ कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने विकास, सुशासन और जनहित के मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए सर्वे और जमीनी अध्ययन आवश्यक होता है. महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में सबसे बड़ी चुनौती विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की होती है, जिस पर सरकार लगातार काम कर रही है. उन्होंने विपक्ष पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के पास जनता से जुड़े कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं.
Uttarakhand News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार, 7 मई को अपने दो दिवसीय निजी दौरे पर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. अपने दौरे की शुरुआत में सीएम योगी बिथ्याणी स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने अपने गुरु, महायोगी गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इसके बाद, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और मुख्यमंत्री योगी ने कॉलेज परिसर में नवनिर्मित 'ओपन एयर जिम' का लोकार्पण किया.
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री योगी अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. उन्होंने उसी चिर परिचित अंदाज में उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया. इस दौरान सरकारी ओपन जिम में सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्सरसाइज भी की
Hemkund Sahib Yatra 2026: उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित पवित्र तीर्थ स्थल गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने वाले हैं. 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे और पहला जत्था ऋषिकेश से रवाना होगा. जानिए पूरी डिटेल...
Kedarnath Dham Door Open: केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं, जहां श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे और उन्होंने पूजा-अर्चना में भाग लिया.
Uttarakhand Madarsa Board News: उत्तराखंड सरकार के मदरसा बोर्ड खत्म करने और नया सिलेबस लागू करने के फैसले पर विवाद गहरा गया है. जहां बोर्ड अध्यक्ष ने इसका समर्थन किया, वहीं मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने इसे मुसलमानों और शैक्षणिक अधिकारों के खिलाफ बताते हुए कड़ा विरोध जताया है.
Dhami Cabinet Expansion: धामी कैबिनेट में 5 खाली पदों को जल्द भरे जाने की संभावनाएं दिख रही हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल राज्यपाल से मुलाकात की. जिसके बाद कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री से लगातार विधायक मिल रहे हैं. वीडियो देखिए...
CM Dhami on LPG Cylinder: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेट्रोल और गैस की किल्लत को साफ नकार दिया है. ज़ी मीडिया से खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. उत्तराखंड में ईंधन की कमी नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने कालाबाजारी करने पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है. देखिए क्या बोले सीएम?
Amit Shah Haridwar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार आने वाले हैं. बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री 7 मार्च को हरिद्वार में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे. इससे पहले मंगलवार को मुख्य सचिव ने बैंरागी कैंप का स्थलीय निरीक्षण किया.
Uttarakhand Home Guard Uniform scam: उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए होमगार्ड्स वर्दी खरीद घोटाले में DIG को सस्पेंड किया है. मुख्यमंत्री ने जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं.
BJP Leaders on Hate Speech Case: वॉशिंगटन स्थित एक एनजीओ की रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में भारत में 1,318 नफरती भाषण दर्ज किए गए, जिनमें 98 फीसदी में मुस्लिम और ईसाई निशाने पर रहे. 88 फीसदी घटनाएं बीजेपी शासित राज्यों में हुईं. इस मामले में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सबसे ज्यादा नफरती भाषण देने वालों में टॉप पर हैं.
The Diary of Manipur Poster Release: महाकुंभ में माला बेचकर सुर्खियों में आई मोनालिसा फिल्म एक्ट्रेस बनने के बाद अब राजनीतिज्ञ गलियारों में भी फेमस हो रही हैं. सीएम धामी ने मोनालिसा की पहली फिल्म "द डायरी ऑफ मणिपुर" का पहला चित्र जारी किया.
Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में नए-नए मोड़ आ रहे हैं. अंकिता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग की. वहीं, इस मामले से जुड़े ऑडियो वायरल मामले में उर्मिला सनावर से पुलिस ने कई घंटे पूछताछ की. यहां जानिये पूरी डिटेल...
Murder of tripura student Case: देहरादून में त्रिपुरा के एक छात्र की हत्या ने न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे नॉर्थ ईस्ट में आक्रोश पैदा कर दिया है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह ने कहा है कि ऐसी घटना कतई स्वीकार्य नहीं.
Almora News:उत्तराखंड के सीएम धामी आज से दो दिन के अल्मोड़ा दौरे पर हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा में हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया. उन्होंने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली. सीएम आम जनता से भी संवाद करेंगे. शाम को कई प्रतिनिधियों के संतों के साथ बैठक करेंगे. दौरे के दौरान सीएम धामी पार्टी प्रतिनिधियों से भी बात करेंगे.
Uttarakhand Govt Makes Bhagavad Gita Mandatory in Schools: उत्तराखंड में कलमा पढ़ने के विवाद के बीच धामी सरकार ने सभी स्कूलों में भगवद् गीता के श्लोक अनिवार्य करने का फैसला किया है. सरकार इसे सांस्कृतिक और नैतिक शिक्षा से जोड़ रही है, जबकि विपक्ष इसे एकतरफा कदम बताकर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के आरोप लगा रहा है.
उत्तराखंड में 50 रोपवे बनने वाले हैं, जिनमें से 6 रोपवे को प्राथमिकता पर रखा गया है. इससे देवभूमि में तीर्थयात्रा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इनमें से जल्द ही सोनप्रयाग-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे का काम शुरू होगा. जानिए पूरी डिटेल...