Property Purchase Shubh Muhurat October 2024: फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है. नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दिवाली समेत बहुत से त्योहार हैं. इन पावन पर्वों के दौरान ग्रहों की स्थिति भी हमारे जीवन पर अच्छा प्रभाव डालती है. शादी हो या गृह प्रवेश, वाहन या संपत्ति खरीदना, नया बिजनेस शुरू करना इन दिनों करना शुभ माना जाता है. इस महीने अगर आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो इस महीने ये आप समय चुन सकते हैं. शुभ मुहूर्त में किए गए काम फलदायी होते हैं.ज्योतिष,  पंचांग के मुताबिक इस महीने बहुत से शुभ मुहूर्त हैं. सही मुहूर्त में किया गया इन्वेस्टमेंट न केवल आपको फाइनेंशियल सिक्योरिटी देगा, बल्कि आपकी जिंदगी में भी पॉजिटिव एनर्जी लेकर आएगा.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

अगर आप अक्टूबर में प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन शुभ मुहूर्त्स का पूरा फायदा उठाएं. यही सही समय है अपने सपनों के घर की चाबी हासिल करने का. आइए जानते हैं अक्टूबर 2024 में प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ समय कब है?


Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में जलाते हैं अखंड ज्योति? जोत जलाने वाले मां दुर्गा के भक्त ये 5 बातें कभी न भूलें


संपत्ति खरीदने के लिए कई शुभ समय
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर महीने में संपत्ति खरीदने के लिए कई शुभ समय हैं. ये तारीख हैं 12, 13, 11, 18, 19, 25 और 26 अक्टूबर 2024। यह समय आपकी संपत्ति के खरीदने के निर्णय को सही दिशा में ले जाने के लिए उत्तम हो सकता है।


संपत्ति खरीद शुभ मुहूर्त अक्टूबर 2024 
10 अक्टूबर 2024, गुरुवार
शुभ मुहूर्त: सुबह 05:31 से 11 अक्टूबर 2024, सुबह 05:31 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा आषाढ़


11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार 
शुभ मुहूर्त: सुबह 05:31 से सुबह 05:41 बजे तक, नक्षत्र: उत्तरा आषाढ़, पूर्वा आषाढ़


17 अक्टूबर 2024, गुरुवार
शुभ मुहूर्त: सुबह 05:34 बजे से शाम 04:20 बजे तक, नक्षत्र: रेवती


24 अक्टूबर 2024, गुरुवार
शुभ मुहूर्त: सुबह 05:37 से सुबह 06:15 बजे तक,  नक्षत्र: पुष्य, पुनर्वसु


25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार
शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 07:40 से 26 अक्टूबर 2024, सुबह 05:38 बजे तक, नक्षत्र: आश्लेषा


इन तिथि के शुभ मुहूर्त में आप संपत्ति खरीदते हैं तो ये काफी फायदे का सौदा हो सकता है. इन शुभ समय में खरीदारी से आपके जीवन में तरक्की के मार्ग खुल जाएंगे. 


Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं, पंचांग और इंटरनेट से ली गई है.Zeeupuk इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.


कार-बाइक खरीदना है तो जानें नवरात्रि से धनतेरस तक अक्टूबर में वाहन खरीदने के आठ शुभ मुहूर्त


Navratri Vrat 2024: नवरात्रि व्रत में महसूस न होगी कमजोरी, ये पांच तरीके रखेंगे तरोताजा और सेहतमंद