Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की लैंडिंग की उल्टी गिनती शुरू, आखिरी 17 मिनट होंगे खास
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1836990

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की लैंडिंग की उल्टी गिनती शुरू, आखिरी 17 मिनट होंगे खास

Chandrayaan 3 Moon Landing: चंद्रयान 3 की लैंडिंग को अब बस कुछ ही समय बाकी है...इसकी सफल लैंडिंग की संभावना आज यानी 23 अगस्त को है...शाम 6 बजकर 05 मिनट पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग (Chandrayaan Soft landing) होनी है... पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रही है...भारत का मिशन मून चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग का काउंटडाउन शुरू...

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की लैंडिंग की उल्टी गिनती शुरू, आखिरी 17 मिनट होंगे खास

Chandrayaan-3 Moon Landing: भारत के लिए 23 अगस्त दिन बुधवार की शाम बहुत ही खास होने वाली है. इस दिन चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर लैंड करेगा. इसरो ने 14 जुलाई को इसे लॉन्च किया था. चंद्रयान 3 की लैंडिंग को अब बस कुछ ही समय बाकी है. आज शाम  6 बजकर 05 मिनट पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग (Chandrayaan Soft landing) होनी है.  पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही है.

इसरो की खास तैयारियां
देश को गौरवांवित कर देने वाले इस क्षण का हर कोई साक्षी बनना चाहता है. इसके लिए इसरो की ओर से खास तैयारियां की गई हैं. वैज्ञानिक उम्मीद जता रहे हैं कि चंद्रयान इस काम में 100 फीसदी सफल होगा. ISRO वैज्ञानिक पहले भी दो बार ये काम सफलतापूर्वक कर चुके हैं.आप चंद्रयान की लैंडिंग को कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं.

अगर आई कोई तकनीकी खराब तो टलेगी लैंडिंग
इसरो ने भरोसा जताया कि चंद्रयान मिशन में कामयाबी जरूरी मिलेगी. यदि कोई तकनीकी समस्या आती है तो लैंडिंग 27 अगस्त तक टाली जा सकती है. 

17 मिनट बेहद खास
Chandrayaan-3 का मकसद सेफ-सॉफ्ट लैंडिंग है. लैंडिंग से पहले के 17 मिनट बेहद खास होंगे.  वैज्ञानिकों (scientists) का कहना है कि लैंडिंग के आखिरी 17 मिनट सबसे अहम होंगे.  इन आखिरी पलों में इसरो के वैज्ञानिकों समेत सबकी धड़कनें बढ़ने वाली हैं. चांद पर लैंडिंग 4 चरणों में होगी.

इसरो के बेंगलुरु स्थिति इसरो टेलिमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) लगातार चंद्रयान की स्पीड, हेल्थ और डायरेक्शन पर नजर बनाए हुए है. इसरो ने आम जनता के एक लाइव ट्रैकर (Chandrayaan 3 LIVE Tracker) लॉन्च किया है. जिसके जरिए आप दे चंद्रयान-3 के बारे में हर लाइव देख सकते हैं.

यहां देखें लाइव प्रसारण
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव 23 अगस्त 2023 की शाम 17:27 बजे से दिखाया जाएगा. इस मिशन पर 600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो गए हैं.  इसरो अपने केंद्र से शाम को इस घटनाक्रम का सीधा प्रसारण करेगा. 

ISRO की वेबसाइट isro.gov.in पर

YouTube पर:  youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss

DD नेशनल टीवी चैनल पर LIVE Telecast होगा. इस लैंडर मॉड्यूल के ऐतिहासिक पलों का LIVE Telecast होगा.

बाहर निकाल जाएगा  लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान 

मॉड्यूल की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान को बाहर निकाला जाएगा. रोवर चांद की सतह पर चलेगा और आगे का काम शुरू होगा.

कैसे और कब होगी लैंडिंग?
चंद्रयान-3, 30 किमी की ऊंचाई से 1.68 किमी प्रति सेकंड की गति से उतरना शुरू करेगा. जब तक यह चंद्रमा की सतह पर Touchdown पर पहुंचेगा, गति लगभग 0 तक कम हो जाएगी. Moon पर लैंडर को उतारने से पहले इसरो ने उसे डीबूस्टिंग के प्रोसेस से गुजारा. इसमें लैंडर मॉड्यूल की रफ्तार को कम किया गया. 

चांद पर उतरने के बाद क्या करेगा रोवर?
लैंडर मॉड्यूल से निकलकर रोवर चांद की सतह पर चलने लगेगा. चांद की सतह पर चलने के बाद ये रोवर एक लूनर डे (चद्र दिवस) का वक्त वहां गुजारेगा. एक लूनर डे 14 दिनों का होता है. रोवर ISRO के लिए चांद पर कई तरह के वैज्ञानिक परीक्षण करेगा.

दुनिया का चौथा देश बन जाएगा भारत
4 साल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की दूसरी कोशिश के बाद अगर सॉफ्ट लैंडिंग सफल होता है तो अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा.

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: इतिहास रचने को भारत तैयार,आज शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान-3

 

 

 

 

Trending news