Happy Holi 2023: इस होली भेजें ये खास मैसैजेस, अपनों के जीवन में भरें प्रेम के रंग
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1594974

Happy Holi 2023: इस होली भेजें ये खास मैसैजेस, अपनों के जीवन में भरें प्रेम के रंग

Happy Holi Wishes 2023 : हिंदू धर्म में होली के त्योहार का खास महत्व है. रंगों का यह पर्व 8 मार्च को है. ऐसे में देश भर में इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है. यह त्योहार भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का संदेश देता है.

Happy Holi 2023

Happy Holi 2023: हिंदू धर्म में होली के त्योहार का खास महत्व है. रंगों का यह पर्व 8 मार्च को है. ऐसे में देश भर में इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है. यह त्योहार भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का संदेश देता है. होली वाले दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं. घरों में गुझिया और तरह-तरह के पकवान बनते हैं. शाम को लोग एक-दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिसे आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को भेज कर इस मौके को खास बना सकते हैं. 

Happy Holi 2023 Wishes, Messages, Quotes, Images

1. मथुरा की खुशबू,गोकुल का हार
वृन्दावन की सुगंध, बरसाने का प्यार 
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!
Happy Holi 2023

2. त्योहार ये रंग का,
त्योहार ये भंग का,
मस्ती में मस्त हो जाओ आज,
होली में दोगुना मजा है यार के संग का!
Holi मुबारक हो

3. दिलों को मिलाने का मौसम है
दूरियां मिटाने का मौसम है
होली का त्यौहार ही ऐसा है
रंगों में डूब जाने का मौसम है
Happy Holi 2023 

4. रंगों का त्यौहार आया है, हजारों खुशिया लाया है
कोई हमसे पहले न कह दे आपको, 
इसलिए शुभकामनाओं का रंग आपको भिजवाया है
होली मुबारक हो...

5. रास रचाएं गोकुल में कन्हैया
होली में बन जाएं रंग रसिया
सजाए रंगों का साज हर एक द्वारे
आज भी गोपियां रंग लिए कान्हा की राह निहारें
होली की शुभकामनाएं...

6. प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली
आपको एडवांस में हैप्पी होली!

7. खुशियों से भरा आपका संसार हो 
जिंदगी में हमेशा प्यार और बहार हो 
आपके संसार में हर रंगों की भरमार हो 
मुबारक आपको होली का त्योहार हो
Happy Holi 2023

8. रंगों की वर्षा 
गुलाल की बौछार 
गुझिया की मिठास 
अपनों का प्यार 
मुबारक हो होली का त्योहार 
Happy Holi 2023

9. रंगों की बहार 
पिचकारी की धार 
गुलाल की बौछार 
मुबारक हो आपको होली का त्योहार 
Happy Holi 2023 

10.  त्योहार है ये खुशियों का, 
जब सारे रंग खिलते हैं, 
उल्लास और उमंग से सब संग मिलते हैं, 
होली के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेरों बधाइयां. 
Happy Holi 2023

Trending news