लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन की ओर से सात पुलिस उपाधीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है. ये सभी 7 पुलिस उपाधीक्षक प्रांतीय सेवा संवर्ग के हैं. डीजीपी मुख्यालय ने बीते दिन यानी बुधवार को इस बारे में आदेश जारी किया था. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

नाम और जगह 
आइए जानते हैं अधिकारियों के नाम नाम, उनकी वर्तमान नियुक्ति की जगह और उनकी नवनियुक्ति की जगह और पद के बारे में.
नाम- विनोद कुमार द्विवेदी, वर्तमान नियुक्ति- पुलिस उपाधीक्षक, हरदोई, नवनियुक्ति- मंडलाधिकारी, प्रयागराज
नाम- अमर बहादुर, वर्तमान नियुक्ति- एएनटीएफ मुख्यालय, लखनऊ, नवनियुक्ति- मंडलाधिकारी, कानपुर
नाम- राजकुमार पांडेय, वर्तमान नियुक्ति- पुलिस अकादमी, मुरादाबाद, नवनियुक्ति- मंडलाधिकारी चित्रकूट
नाम- अरुण कुमार सिंह, वर्तमान नियुक्ति- सहायक सेनानायक, 34 वीं वाहिनी पीएससी, वाराणसी, नवनियुक्ति- मंडलाधिकारी मीरजापुर
नाम- महेंद्र सिंह देव, वर्तमान नियुक्ति- सहायक पुलिस आयुक्त, प्रयागराज, नवनियुक्ति- मंडलाधिकारी सहारनपुर
नाम- रामकृष्ण चतुर्वेदी, वर्तमान नियुक्ति- पीटीएस, मुरादाबाद, नवनियुक्ति- मंडलाधिकारी, बस्ती
नाम- मंजू शुक्ला, वर्तमान नियुक्ति- यूपीपीसीएल, मेरठ, नवनियुक्ति- पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ


पदोन्नति के बाद ट्रांसफर
वहीं, यूपी सरकार ने राज्य कर विभाग के अलग अलग जोनों में तैनात 51 संयुक्त आयुक्तों के तबादले पर मुहर लगाए हैं. ट्रांसफर लिस्ट में उन अधिकारियों के नाम अधिक हैं जिन्हें उप आयुक्त से संयुक्त आयुक्त का पद दे दिया गया था. हालांकि पदोन्नति के बाद उनका ट्रांसफर नहीं हुआ था. तत्काल प्रभाव से इन अधिकारियों को नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया गया है.


Tej Patta Ke Totke: दिवाली से पहले जान लीजिए तेजपत्ता के टोटके, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के ये उपाय हैं अचूक 


Watch:सचिन के लिए दुल्हन की तरह सजी सीमा हैदर, देखें कैसे मनाया अपना पहला करवा चौथ