Falgun Vrat Festival 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार साल के आखिरी महीने फाल्गुन की आज यानी 6 फरवरी से हो रही है, यह सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ शुरू होता है, जो 7 मार्च 2023 तक रहेगा. इस महीने में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) से लेकर होली (Holi 2023) तक कई व्रत और बड़े त्योहार हैं. जानिए कौन सा व्रत और त्योहार कब पड़ रहा है. साथ ही इस महीने का क्या महत्व है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

फाल्गुन महीना महत्व ( Falgun Importance) 
फाल्गुन को फागुन नाम से भी जाना जाता है, यह महीना कई मायनों में विशेष महत्व रखता है. पहला इस महीने के साथ गी ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत होती है, साथ ही यह भगवान विष्णु और शिवजी को समर्पित माना जाता है. इसमें महाशिवरात्रि से लेकर होली जैसे प्रमुख त्योहार आते हैं. 


फाल्गुन में कौन-कौन से हैं व्रत और त्योहार ( Falgun 2023 Vrat and Festival)
फाल्गुन महीने में संकष्टी चतुर्थी, कुंभ संक्रांति, आमलकी एकादशी, महाशिवरात्रि, होली के साथ कई व्रत और त्योहार हैं. जिसमें 9 फरवरी को संकष्टी चतुर्थी, 13 फरवरी को कुंभ संक्रांति, 16 फरवरी को आमलकी एकादशी, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि और 7 मार्च को होलिका दहन है. नीचे देखें पूरी लिस्ट. 


देखें फाल्गुन व्रत-त्योहार की लिस्ट
6 फरवरी 2023, सोमवार- फाल्गुन मास शुरू
9 फरवरी 2023, गुरुवार- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
12 फरवरी 2023, रविवार- यशोदा जयंती
13 फरवरी 2023, सोमवार-  कुंभ संक्रांति, शबरी जयंती, कालाष्टमी
14 फरवरी 2023, मंगलवार-जानकी जयंती
17 फरवरी 2023 शुक्रवार- विजया एकादशी
18 फरवरी 2023 शनिवार- महाशिवरात्रि, शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
20 फरवरी 2023 सोमवार- सोमवती अमावस्या, फाल्गुन अमावस्या
21 फरवरी, मंगलवार- फुलैरा दूज
23 फरवरी 2023, गुरुवार- विनायक चतुर्थी
25 फरवरी, शनिवार- स्कंद षष्ठी
27 फरवरी 2023 सोमवार- होलाष्टक, रोहिणी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
3 मार्च 2023, शुक्रवार- आमलकी एकादशी, नरसिंह द्वादशी
4 मार्च 2023, शनिवार- शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
6 मार्च 2023, सोमवार- फाल्गुन चौमासी चतुर्दशी
7 मार्च 2023, मंगलवार- होलिका दहन