Cancelled Trains List: रेलवे ने 24 नवंबर से 27 नवंबर तक कैंसिल की ये ट्रेनें, कहीं आपने भी तो नहीं कराया रिजर्वेशन
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1031108

Cancelled Trains List: रेलवे ने 24 नवंबर से 27 नवंबर तक कैंसिल की ये ट्रेनें, कहीं आपने भी तो नहीं कराया रिजर्वेशन

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए हमारे पास एक महत्वपूर्ण खबर है. नॉर्दन रेलवे  (northern railway) ने कुछ ट्रेनों को तीन दिनों के लिए कैंसिल किया है. नॉर्दन रेलवे (northern railway) ने ट्टीट कर इस बारे में जानकारी दी है.

Cancelled Trains List: रेलवे ने 24 नवंबर से 27 नवंबर तक कैंसिल की ये ट्रेनें, कहीं आपने भी तो नहीं कराया रिजर्वेशन

नई दिल्ली: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए हमारे पास एक महत्वपूर्ण खबर है. नॉर्दन रेलवे  (northern railway) ने कुछ ट्रेनों को तीन दिनों के लिए कैंसिल किया है. नॉर्दन रेलवे (northern railway) ने ट्टीट कर इस बारे में जानकारी दी है. सूचना के मुताबिक, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन (ghaziabad railway station) पर तीसरे फुट ओवर ब्रिज पर निर्माण कार्य चल रहा है. इस वजह से नौ ट्रेनों को 24 से 26 नवंबर के बीच कैंसिल करने का निर्णय लिया गया है.

डिप्टी CM मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- किसानों को गुमराह करने वाले नेता हुए बेरोजगार, नहीं आएगी आज रात नींद

क्या है वजह 
उत्तर रेलवे ने अपने ट्वीट में कहा है, "यात्री सुविधाएं बढ़ाने, आधारिक अवसंरचना को और सुदृढ़ करने तथा बेहतर संरक्षा हेतु उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा गाजियाबाद रेलवे स्टेशन  (ghaziabad railway station) पर तीसरे फुट ओवर ब्रिज के प्रावधान का कार्य किया जायेगा. इस कार्य के सम्पादन हेतु निम्नलिखित रेलगाड़ियां प्रभावित रहेंगी''.

IND VS NZ: अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पहुंचे कानपुर, दोनों टीमों के खिलाड़ी नहीं कर पाएंगे ये काम

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त ( Cancelled Train list)

ट्रेनों का नाम                                                                                            कैंसिलेशन की तारीख
04183/O4184 टूण्डला-दिल्ली ज.-टूण्डला एमईएमयू विशेष                         24.11.2021 एवं 26.11.2021
04444/04443 नई दिल्ली- गाजियाबाद- नई दिल्ली विशेष                             24.11.2021 एवं 26.11.2021
04439 पलवल-नई दिल्ली- गाजियाबाद-नई दिल्ली विशेष                               24.11.2021 एवं 26.11.2021
04459/04460  दिल्ली जं.- सहारनपुर- दिल्ली जं. एमईएमटू विशेष                             26.11.2021       
04335/04336 मुरादाबाद-गाजियाबाद - मुरादाबाद विशेष                                         26.11.2021

ये ट्रेनें रहेंगी आंशिक रूप से निरस्त
ट्रेनों का नाम                                                   इन स्टेशनों के बीच कैंसिल रहेगी        आंशिक कैंसिलेशन की तिथि
04407 पलवल- गाजियाबाद ईएमयू विशेष                  साहिबाबाद- गाजियाबाद                        24 एवं 26.11.2021
04409 गाजियाबाद- शकूरबस्ती ईएमयू विशेष             गाजियाबाद- साहिबाबाद                       24 एवं 26.11.2021
04419 मथुरा जं.- गाजियाबाद  ईएमयू विशेष               साहिबाबाद- गाजियाबाद                       24 एवं 26.11.2021
04420 गाजियाबाद-मथुरा जं. ईएमयू विशेष                गाजियाबाद- साहिबाबाद                       24 एवं 26.11.2021

WATCH LIVE TV

Trending news