Bhojpuri Gana: खेसारी की भाभी ने नहीं किया छठ तो हुए नाराज, बोले- 'छठ पुजा ना कईलु त का कईलु'
Advertisement

Bhojpuri Gana: खेसारी की भाभी ने नहीं किया छठ तो हुए नाराज, बोले- 'छठ पुजा ना कईलु त का कईलु'

Khesari lal Yadav New Bhojpuri Song 2022:'छठ पुजा ना कईलु त का कईलु' भोजपुरी छठ गीत को खेसारी लाल यादव ने गाया है. इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस यामिनी सिंह नजर आ रही हैं.

Bhojpuri Gana: खेसारी की भाभी ने नहीं किया छठ तो हुए नाराज, बोले-  'छठ पुजा ना कईलु त का कईलु'

Khesari lal Yadav New Chhath Geet 2022: भोजपुरी सिनेमा के ग्लोबाल स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया छठ गीत 2022 'छठ पुजा ना कईलु त का कईलु' (Chhath Pooja Na Kailu Ta Ka Kailu) रिलीज हो गया है. यह गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचाने लगा है. इस गाने को भोजपुरिया फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. 'छठ पुजा ना कईलु त का कईलु' भोजपुरी छठ गीत को वेब म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. 

'छठ पुजा ना कईलु त का कईलु' भोजपुरी छठ गीत को खेसारी लाल यादव ने गाया है. इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस यामिनी सिंह नजर आ रही हैं. गाने के वीडियो में यामिनि सिंह खेसारी लाल यादव की भाभी की भूमिका में नजर आ रही हैं. 

गाने के वीडियो में खेसारी की भाभी कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चला रही होती हैं. इस दौरान खेसारी आते हैं उनसे कहते हैं कि 'गऊवां में तू बड़की भग्तिन कहालू.. बिना नहिले खाना तू खाना ना खालू... तीर्थ व्रत करके गंगा नहेलू छठ पुजा ना कईलु त का कईलु...अरे बड़ी भाग आवेला छठ के परबिया... दूनू बेरा चलके तू दिह अरघिया झूठ बोलिके पाठा पढ़ईलू....छठ पुजा ना कईलु त का कईलु'

'छठ पुजा ना कईलु त का कईलु' गाने की लिरिक्स को टूनटून यादव ने लिखा है. म्यूजिक सत्येंद्र जी ने दिया है. गाने का वीडियो आशीष सत्यार्थी के निर्देशन में बना है. इस गाने को वेब म्यूजिक पर आज ही जारी किया गया है. जिसे कुछ ही घंटों में लाखों लोग देख चुके हैं. 

Trending news