Transport Department Transfer:यूपी परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1239064

Transport Department Transfer:यूपी परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

त्तर प्रदेश में परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं. जिसमें प्रणव झा को एआरटीओ प्रशासन चंदौली, राहुल कुमार श्रीवास्तव को एआरटीओ प्रशासन गाजियाबाद, संतोष कुमार सिंह को एआरटीओ प्रशासन मिर्जापुर, संजय कुमार गुप्ता को एआरटीओ प्रवर्तन सीतापुर बनाया गया है. इसके अलावा खाद्य एवं रसद विभाग में  तबादले किए गए हैं.

Transport Department Transfer:यूपी परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं. जिसमें प्रणव झा को एआरटीओ प्रशासन चंदौली, राहुल कुमार श्रीवास्तव को एआरटीओ प्रशासन गाजियाबाद, संतोष कुमार सिंह को एआरटीओ प्रशासन मिर्जापुर, संजय कुमार गुप्ता को एआरटीओ प्रवर्तन सीतापुर बनाया गया है. इसके अलावा खाद्य एवं रसद विभाग में  तबादले किए गए हैं. 13 जिला पूर्ति अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. 

किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
सुनीता वर्मा को उप परिवहन आयुक्त मेरठ, राजीव श्रीवास्तव को परिवहन आयुक्त नगरी परिवहन मुख्यालय, अरुणेंद्र कुमार पांडे एआरटीओ प्रथम मेरठ, मुंशीलाल एआरटीओ द्वितीय बुलंदशहर, मोहम्मद कयूम एआरटीओ प्रवर्तन इटावा, रंजीत सिंह एआरटीओ रामपुर, आनंद निर्मल एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम मुरादाबाद, राजीव एआरटीओ प्रशासन प्रयागराज, हेमचंद्र गौतम एआरटीओ प्रवर्तन झांसी बनाया गया है. 

वहीं, आशुतोष शुक्ला को एआरटीओ प्रशासन देवरिया, संजय कुमार झा को एआरटीओ गोरखपुर, पंकज सिंह एआरटीओ प्रशासन बस्ती, अमिताभ राय एआरटीओ प्रवर्तन हमीरपुर, सियाराम वर्मा एआरटीओ प्रशासन नोएडा, अरुण प्रकाश चौबे एआरटीओ प्रशासन सिद्धार्थनगर, सुभाष चंद्र राजपूत एआरटीओ प्रवर्तन फर्रुखाबाद, अमिताभ चतुर्वेदी एआरटीओ प्रवर्तन वाराणसी, महेश चंद्र शर्मा एआरटीओ प्रवर्तन अमरोहा की जिम्मेदारी दी गई है. 

इसके अलावा विवेक कुमार शुक्ला को एआरटीओ प्रवर्तन चित्रकूट, अरविंद कुमार द्विवेदी एआरटीओ प्रवर्तन अमेठी, पुष्पांजलि मित्रा एआरटीओ प्रशासन फतेहपुर, श्यामलाल राम एआरटीओ प्रवर्तन वाराणसी, दिलीप कुमार गुप्ता एआरटीओ प्रवर्तन प्रतापगढ़, एके राजपूत एआरटीओ प्रवर्तन बागपत, अंकिता शुक्ला एआरटीओ प्रशासन बाराबंकी, बृजेश कुमार अस्थाना एआरटीओ मुख्यालय पर तैनात दी गई है. 

खाद्य एवं रसद विभाग में भी हुए तबादले 
बता दें, इसके अलावा खाद्य एवं रसद विभाग में  तबादले किए गए हैं. 13 जिला पूर्ति अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. अंजनी कुमार सिंह जिला पूर्ति अधिकारी खीरी, विजय प्रताप सिंह जिला पूर्ति अधिकारी बिजनौर, बृजेश कुमार शुक्ला जिला पूर्ति अधिकारी हमीरपुर, अभय सिंह जिला पूर्ति अधिकारी फतेहपुर बने, राजेश कुमार सिंह जिला पूर्ति अधिकारी अमेठी, विनय कुमार सिंह जिला पूर्ति अधिकारी मेरठ बने हैं. 

इसके अलावा जीवेश कुमार मौर्य जिला पूर्ति अधिकारी सुल्तानपुर, सुरेंद्र यादव जिला पूर्ति अधिकारी फर्रुखाबाद, धुव्रराज यादव जिला पूर्ति अधिकारी हाथरस, राघवेंद्र कुमार सिंह जिला पूर्ति अधिकारी मुजफ्फरनगर, कृष्ण गोपाल पांडेय जिला पूर्ति अधिकारी गोंडा बने हैं. 

WATCH LIVE TV

 

 

Trending news