Mathura Holi Video: मथुरा से दो बार की सांसद और अब तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हेमा मालिनी होली मनाने अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची. हेमा मालिनी ने यहां अपने संसदीय क्षेत्र की महिलाओं संग खूब रंग और गुलाल से होली खेली. ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की होली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है.