बेंगलुरू: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नव निर्वाचित सदस्यों और एक निर्दलीय विधायक ने राज्य सचिवालय के बैंक्वेट हॉल में विधायक के रूप में शपथ ली. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. भाजपा के राज्य ईकाई के जी.मधुसूदन ने कहा कि, "विधानसभा अध्यक्ष वी.एच.कागेरी ने सभी 12 भाजपा सदस्यों व एक निर्दलीय को शपथ दिलाई, जो 5 दिसंबर को हुए उपचुनावों में अपने निर्वाचन क्षेत्रों से निचले सदन के लिए चुने गए."


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

15 नव निर्वाचित सदस्यों में दो कांग्रेस के विधायक-रिजवान अरशद, बेंगलुरू सेंट्रल के शिवाजीनगर से और मैसुरू जिले के हुनासुरू से एच.पी.मंजूनाथ हैं, जिन्होंने शपथ नहीं ग्रहण किया, क्योंकि वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. आपको बता दें कि इन उप चुनावों के परिणाम 9 दिसंबर को घोषित हुए.


ये भी पढ़ें: नागरिकता कानून को लेकर Zee News ने शुरू किया जागरूकता अभियान, आप भी जुड़ें


भाजपा के विधायकों में के. सुधाकर (चिक्काबल्लापुर), एस.बी. पाटिल (कागवाड), बी.ए. बसवराज (बेंगलुरू पूर्व में के आर पुरा), महेश कुमतल्ली (अथानी), एस.टी. सोमशेखर (बेंगलुरु उत्तर में यशवंतपुर), ए.एच. शिवराम (येलापुर), रमेश जारकीहोली (गोकक), जी. अरुणकुमार (रानीबेनूर), बी.सी. पाटिल (हिरेकुरु), नारायण गौड़ा (के.आर. पेटे), आनंद सिंह (विजयपुरा) और के. गोपालैया (बेंगलुरु पश्चिम में महालक्ष्मी लेआउट) से हैं.


निर्दलीय शरथ कुमार बाचेगौड़ा ने बेंगलुरू ग्रामीण जिले के होसाकोटे से जीत दर्ज की.


ये भी देखें