Interesting GK Quiz: जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स से जुड़े कई सवाल यूपीएससी, एसएससी, बैंकिग, रेलवे जैसी सभी कॉम्पिटिटिव एग्जाम में पूछे जाते हैं. हम आपके लिए इनसे जुड़े कुछ ऐसे ही सवाल और उनके जवाब लेकर एक बार फिर हाजिर है. इनमें से कुछ सवाल ऐसे भी होंगे में जो शायद आपने पहले कभी ना पढ़े या सुने होंगे, लेकिन कुछ के जवाब आप बहुत अच्छी तरह से जानते भी होंगे. आप नीचे दिए गए सवालों को अच्छे से पढ़कर उनका जवाब देने की कोशिश जरूर करें, ताकि आपका जीके और भी स्ट्रॉन्ग हो सके.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सवाल - भारत में कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं?
जवाब - हमारे देश में वर्तमान में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं. 


सवाल - केंद्र शासित प्रदेशों का कार्यकारी प्रमुख कौन होता है?
जवाब - केंद्र शासित प्रदेशों का कार्यकारी प्रमुख अध्यक्ष होता है.


सवाल - बुखारेस्ट किस देश की राजधानी है ?
जवाब - रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट है. 


सवाल - अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है?
जवाब - अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी को मनाया जाता है. 


सवाल - आंध्र प्रदेश के लोक नृत्य का नाम बताएं?
जवाब - कुचिपुड़ी, विलासिनी नाट्यम, आंध्र नाट्यम आदि आंध्र प्रदेश के लोक नृत्य हैं. 


सवाल - भारतीय संविधान के जनक का नाम बताएं?
जवाब - डॉ बी आर अम्बेडकर भारतीय संविधान के जनक कहलाते हैं. 


सवाल - बुक 'विंग्स ऑफ फायर'के राइटर कौन हैं?
जवाब - एपीजे अब्दुल कलाम और अरुण तिवारी ने लिखी है. 


सवाल - भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थीं ?
जवाब - इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं. 


सवाल - कौन-सी तारीख को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है?
जवाव - 5 जून को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है.