दुबई: आईपीएल सीजन 13 (IPL 13) के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स (Mumbai Indians vs Delhi Capitals) को 5 विकेट से शिकस्त देकर पांचवी बार इस टूर्नामेंट को जीता  है. मुंबई को यह खिताब दिलाने में सबसे बड़ा योगदान मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का रहा है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दिल्ली के खिलाफ इस खिताबी मैच में रोहित हिटमैन शर्मा ने 68 रनों की कमाल पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के साथ रोहित ने इस लीग में कई अनूठे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. 


ये भी पढ़ें: IPL 2020 Final: मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार जीता आईपीएल, DC को हराकर रचा इतिहास


आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित


गौरतलब है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को सबसे अधिक 5 बार आईपीएल चैपिंयन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ही हैं. इसके साथ ही दिल्ली को हराकर आईपीएल 2020 (IPL 2020) की विजेता बनी मुंबई ने अपने टाइटल को बखूबी डिफेंड किया है. इसके साथ ही रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी के बाद आईपीएल टाइटल डिफेंड करने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं. बता दें कि रोहित ही कप्तानी में ही मुंबई ने पिछली साल भी आईपीएल जीता था.



मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरे 


रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने फाइनल में बेहतरीन खेल दिखाते हुए मुंबई इंडियंस के लिए बतौर बल्लेबाज 4000 रन पूरे किए हैं. साथ ही बतौर कप्तान रोहित ने मुंबई के लिए 3000 रन भी पूरे कर लिए हैं. 



200 आईपीएल मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी 


चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में 200 मुकाबले खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बने हैं. अपने 200वें आईपीएल मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर रोहित ने कमाल कर दिया है. 



मुंबई इंडियंस के लिए फाइनल में सबसे बड़ी पारी


Video-


रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ 68 रनों की उम्दा पारी खेलने बाद हिटमैन मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं.