Paris Olympics 2024 : टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले कितने भारतीय पेरिस में दिखाएंगे दम? यहां देखें पूरी लिस्ट

Paris Olympics 2024 : भारत के 117 एथलीट पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं. इन खिलाड़ियों से मेडल की बड़ी आस भी है. टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एथलेटिक्स में बहुप्रतीक्षित गोल्ड मेडल के साथ कुल मिलाकर 7 मेडल जीते थे. आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक में कौन-कौन से ऐसे भारतीय मेडल जीतने के लिए लड़ेंगे, जो टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीते थे.

शिवम उपाध्याय Sat, 20 Jul 2024-8:05 pm,
1/6

नीरज चोपड़ा

पेरिस ओलंपिक में टोक्यो ओलंपिक के पांच मेडलिस्ट ही भाग ले रहे हैं. पहला नाम भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का है है, जो एक बार फिर से देश के लिए मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद हैं. नीरज ने टोक्यो में एथलेटिक्स में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था. पेरिस में भी वह पुरुष जैवलिन थ्रो इवेंट में मेडल के लिए भाला फेंकने उतरेंगे. 

 

2/6

मीराबाई चानू

टोक्यो में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाली महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू इस बार भी 49 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगी. भारत की ओर से मीराबाई ने ही टोक्यो में पहली बार पदक जीता था.

 

3/6

लवलीना बोरगोहेन

महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो में वेल्टरवेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इस बार वह 75 किलोग्राम भारवर्ग कैटेगरी में रिंग में उतरेंगी. 

 

4/6

पीवी सिंधू

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में महिला सिंगल इवेंट में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था. इस बार भी वह ओलंपिक मेडल की हैट्रिक लगाने के लिए उतरेंगी.

 

5/6

भारतीय पुरुष हॉकी टीम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल जीतना एक भावुक पल था. यह टीम एक बार फिर से मेडल की रेस में शामिल होने के लिए पेरिस में दमखम लगाएगी. हालांकि, महिला हॉकी टीम इस बार क्वालीफाई नहीं कर पाई है.

 

6/6

दो रेसलर नहीं कर सके क्वालीफाई

टोक्यो में भारत को दो रेसलिंग मेडल दिलाने वाले दो रेसलर भी इस बार ओलंपिक का हिस्सा नहीं है. रवि कुमार दहिया ने पुरुष 57 किलोग्राम कैटेगरी में टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था. एक और रेसलर और टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बजरंग पूनिया भी पेरिस ओलंपिक का हिस्सा नहीं हैं. रवि कुमार और बजरंग पूनिया इस बार सिलेक्शन ट्रायल में हारने के बाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए.

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link