नई दिल्ली: Haryana Exit Poll: हरियाणा में वोटिंग जारी है, जो शाम 6:30 बजे तक होगी. इसके बाद न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल भी जारी करेंगी. लोगों को बेसब्री से इंतजार है कि सर्वे एजेंसियां हरियाणा को लेकर क्या अनुमान जारी करने वाली है. हालांकि, हर बार एग्जिट पोल सही निकले, ये जरूरी नहीं है. सर्वे एजेंसियां कई बार वोटर और चुनाव का रुख भांपने में गलत भी साबित हुई हैं. आइए, जानते हैं कि हरियाणा में पहले के एग्जिट पोल चुनावी नतीजों से कितने अलग रहे हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

2019 में एग्जिट पोल कितना सही साबित हुआ?
2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP को 40, कांग्रेस को 31 और अन्य को 19 सीटें आईं. आइए, जानते हैं कि 2019 के एग्जिट पोल में किसने कितनी सीटें दिखाई थीं...


सर्वे चैनल/कंपनी BJP CONG OTH
India Today-Axis 38 36 8
TV9-Bharatvarsh 47 23 20
News18-IPSOS 75 10 05
Patriotic Voter 46 26 18
Republic Media-Jan Ki Baat 58 17 15
ABP News-C Voter 72 08 10
NewsX-Pollstrat 77 11 02
Times Now 77 11 08
Average 61 18 11

 



2014 में एग्जिट पोल कितना सही साबित हुआ?
2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP को 47, कांग्रेस को 19 और अन्य को 9 सीटें आईं. इए, जानते हैं कि 2014 एग्जिट पोल में किसने कितनी सीटें दिखाई थीं...


सर्वे चैनल/कंपनी
CONG BJP INLD OTH
News 24- Chanakya 10 52 23 05
Times Now 15 37 28 10
ABP News-Nielsen 10 46 29 05
India TV-C Voter 15 37 28 10
Average  13 43 27 07

 


आज कहां देख सकेंगे एग्जिट पोल?
आज शाम 6:30 बजे के बाद आप जी भारत की न्यूज वेबसाईट पर एग्जिट पोल जान सकेंगे. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा को लेकर सर्वे एजेंसियों का क्या आकलन रहने वाला है, ये आप यहां देख सकते हैं. दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे 8 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे.