नई दिल्ली:Miss World 2024: 9 मार्च को मिस वर्ल्ड 2024 को अपना विजेता मिल गया है. इस साल चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के ताज अपने नाम किया है. वहीं लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनर-अप थीं. इस साल भारत को सिनी शेट्टी ने रिप्रेजेंट किया था. लेकिन वो इस खिताब को हासिल नहीं कर पाईं. सिनी ने टॉप 8 में तो जगह बनाई, पर टॉप तक नहीं पहुंच पाईं. इस बीच सिनी का एक इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सिनी शेट्टी हुईं इमोशनल


सिनी शेट्टी इस साल मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं जीत पाईं. जिसके बाद वह काफी इमोशनल हो गईं. अपनी हार पर सिनी काफी भावुक दिख रही थीं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में सिनी अपनी मां के गले लग कर रोती दिख रही हैं. वीडियो में सिनी अपनी फैमिली और फ्रेंड्स से मिलती नजर आ रही हैं. सिनी को देख हर किसी का दिल टूट रहा है. वहीं, उनकी मां उन्हें संभालती दिख रही हैं.


मिस इंडिया 2022 रह चुकी हैं


सिनी मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम भले ही न कर पाईं हो, लेकिन वो इससे पहले कई बार अपने परिवार को गर्व महसूस करवा चुकी हैं. सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 में कर्नाटक को रिप्रेजेंट किया था. उस दौरान उन्होंने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था. 


जानें कौन हैं सिनी शेट्टी?


सिनी शेट्टी कर्नाटक में जन्मी  एक भारतीय मॉडल हैं. वह एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं. महज 21 साल की उम्र में सिनी ने मिस इंडिया का खिताब जीता था. सिनी चार्टेड अकाउंटेंड की पढ़ाई कर रही हैं. इसके अलावा वह एक बेहद शानदार भरतनाट्यम डांसर भी हैं.


ये भी पढ़ें- Miss World 2024 Winner: 71वें मिस वर्ल्ड का ऐलान, मिस चेक रिपब्लिक ने अपने नाम किया ताज   


Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.