नई दिल्ली: महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) को उत्तराखंड भाजपा (Uttarakhand BJP) का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक (Madan Kaushik) के इस्तीफे के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा की कमान थमा दी है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट को बीजेपी की कमान



भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा इस संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर जारी पत्र में कहा गया है, 'भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.'


महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक रह चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी.


कौन हैं महेंद्र भट्ट? जानिए


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly elections 2022) में 50 वर्षीय महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) को बद्रीनाथ सीट से हार का सामना करना पड़ा था. चुनाव आयोग (Election Commission) में दाखिल शपथ पत्र में उन्होंने जानकारी दी थी कि वो पोस्ट ग्रेजुएट (Post Graduate) हैं.


महेंद्र भट्ट ने अपनी कुल संपत्ति 1.3 करोड़ रुपये घोषित की है, इसमें 42 लाख रुपय की चल संपत्ति और 85.7 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. महेंद्र भट्ट पर एक भी आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं. बता दें, बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं.


2022 चुनाव में किससे मिली थी हार?


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के में महेंद्र भट्ट को बद्रीनाथ विधानसभा सभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था. उन्हें कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी ने करारी शिकस्त दी थी.


इस चुनाव में राजेंद्र सिंह भंडारी ने 32 हजार 661 वोट हासिल किया था. वहीं महेंद्र भट्ट को 30,595 वोट मिले थे. इस चुनाव में उन्हें 2,066 वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा था. बता दें, 2012 विधानसभा चुनाव में भी बद्रीनाथ सीट से राजेंद्र सिंह भंडारी ने बीजेपी के प्रेम बल्लभ भट्ट को 10 हजार से अधिक वोटों से हराया था.


हालांकि राजेंद्र सिंह भंडारी को 2017 विधानसभा चुनाव में महेंद्र भट्ट ने हरा दिया था. इस चुनाव में भट्ट को 29 हजार 676 वोट मिले थे, जबकि राजेंद्र को 24 हजार 42 वोट मिले थे. उन्हें 5634 वोटों से हार मिली थी.


इसे भी पढ़ें- Twitter जल्द करने वाला है ये बदलाव, यूजर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं



Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.