Gandhi Jayanti Wishes 2024: गांधी जयंती पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, दूर-दूर तक पहुंचाएं बापू के विचार

Gandhi Jayanti Wishes 2024: देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को शुभकामना संदेश जरूर भेजें. बापू की याद में इस दिन को सभी के जीवन में विशेष बनाने के लिए ये मैसेज फॉरवर्ड करें.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Oct 2, 2024, 07:16 AM IST
  • बापू का ये संदेश सबको भेजें
  • रिश्तेदारों के लिए दिन बनाएं खास
Gandhi Jayanti Wishes 2024: गांधी जयंती पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, दूर-दूर तक पहुंचाएं बापू के विचार

नई दिल्ली: Gandhi Jayanti Wishes 2024:  गांधी जयंती के विशेष अवसर पर आप अपनों को शुभकामना संदेश जरूर भेजें. बापू के विचार दूर-दूर तक पहुंचाएं ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सकते.

1. दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल,
गांधी जयंती 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं.

2. देश के लिए जिसने भोग विलास को ठुकराया
त्याग विदेशी धागे उसने खुद ही खादी बनाया
पहन के काठ के चप्पल जिसने सत्याग्रह का राग सुनाया
देश का था अनमोल वो दीपक जो महात्मा कहलाया
गांधी जयंती 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं.

3. व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है,
वह जो सोचता है वैसा ही बन जाता है
गांधी जयंती 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं.

4. सत्य अहिंसा का था वो पुजारी,
कभी ना जिसने हिम्मत हारी,
सांस लेने की दी हमें आजादी,
जनजन है उनका आभारी.
गांधी जयंती 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं.

5. खाकी जिसकी पहचान है
कर्म ही जिसकी शान है,
सत्य अहिंसा जिसकी जान है
हिंदुस्तान ही जिसका ईमान है. 
गांधी जयंती 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं.

6. राष्ट्रपिता तुम कहलाते हो
सभी प्यार से कहते हैं बापू,
तुमने ही हमको सही मार्ग दिखाया 
और सत्य-अहिंसा का पाठ पढ़ाया.
गांधी जयंती 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं.

7. खादी जिनकी शान है
करम ही जिनकी पूजा है,
सच्चा जिनका कर्म है
और हिंदुस्तान जिनकी जान है 
वो गांधी हमारा अभिमान हैं. 
गांधी जयंती 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं.

8. हमेशा सच्चाई का शस्त्र लेकर
अहिंसा का अस्त्र लेकर,
जिसने देश अपना बचाया
अंग्रेजों को दूर भगाया था,
दुश्मनों से भी किया प्यार
मानव पर किया उपकार,
बापू करते हैं आपको नमन
चढ़ाते हैं हम सब प्रेम-सुमन.
गांधी जयंती 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं.

9. शक्ति दो प्रकार की होती है,
एक दंड के डर से उत्पन्न होती है और दूसरी प्यार से,
प्यार की शक्ति हमेशा हजार गुना ज्यादा प्रभावी होती है.
गांधी जयंती 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं.

10. बापू ने लड़ी धरती पर अजब लड़ाई
दागी न तोप ना कोई बंदूक चलाई,
दुश्मन के किले पर भी की नहीं चढ़ाई
वाह रे फकीर तुमने कैसी करामात दिखाई.
गांधी जयंती 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं.

ये भी पढ़ें- Rule Changes From Oct 1: आज से हुए देशभर में ये बड़े बदलाव, अब PAN कार्ड के लिए आधार की जरूरत नहीं

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़