Bank Holidays Alert:  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर में बैंक 18 दिन बंद रहेंगे. इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार जैसी नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं. लेकिन RBI के कैलेंडर को समझने की जरूरत है. इसके मुताबिक, 11 छुट्टियां ऐसी हैं जो या तो त्योहारों से जुड़ी हैं या गजेटेड हैं. बता दें कि कुछ बैंक छुट्टियां क्षेत्रीय भी होती हैं और अलग-अलग राज्यों और बैंकों में अलग-अलग भी हो सकती हैं. समझ लीजिए कि अगर किसी दिन यूपी में बैंक बंद है तो ऐसा जरूरी नहीं होगा कि बाकी राज्यों में भी बैंक उसी दिन बंद रहें.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इस महीने की शुरुआत में, पूरे भारत में रविवार की छुट्टी (1 अक्टूबर) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के कारण बैंक फिजिकली काम नहीं करेंगे. वहीं 24 अक्टूबर को भी दशहरा हॉलीडे (हैदराबाद और इम्फाल को छोड़कर) के कारण ज्यादातर बैंक काम नहीं करेंगे.


Negotiable Instruments Act के अंदर आने वाली छुट्टियां


2 अक्टूबर को बैंक हॉलीडे: महात्मा गांधी जयंती (सभी बैंक बंद रहेंगे)


14 अक्टूबर को बैंक हॉलीडे: महालया (कोलकाता)


18 अक्टूबर को बैंक हॉलीडे: कटि बिहू (गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता)


21 अक्टूबर को बैंक हॉलीडे: दुर्गा पूजा (अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता)


23 अक्टूबर को बैंक हॉलीडे: दशहरा, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा, विजयादशमी (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम)।


24 अक्टूबर को बैंक हॉलीडे: दशहरा/दुर्गा पूजा (हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर...पूरे भारत में)


25 अक्टूबर को बैंक हॉलीडे: दुर्गा पूजा (गंगटोक)


26 अक्टूबर को बैंक हॉलीडे: दुर्गा पूजा (गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर)


27 अक्टूबर को बैंक हॉलीडे: दुर्गा पूजा (गंगटोक)


28 अक्टूबर को बैंक हॉलीडे: लक्ष्मी पूजा (कोलकाता)


31 अक्टूबर को बैंक हॉलीडे: सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन (अहमदाबाद)


अक्टूबर में ग्यारह छुट्टियों के बाद अगले महीने सात वीकेंड की छुट्टियां हैं। अक्टूबर 2023 में कुल मिलाकर 18 दिन बैंक बंद रहेंगे।


वीकेंड कब है?


1 अक्टूबर: रविवार


8 अक्टूबर: रविवार


14 अक्टूबर: दूसरा शनिवार


15 अक्टूबर: रविवार


22 अक्टूबर: रविवार


28 अक्टूबर: चौथा शनिवार


29 अक्टूबर: रविवार


ये भी पढ़ें- 2000 Rupee Notes: बड़ी खबर! 2000 रुपये के नोट बदलने को लेकर नया अपडेट जारी, तुरंत करें चेक


Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.