नई दिल्‍ली, Aaj Ka Mausam: मैदानी इलाकों में  भीषण गर्मी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह से ही चिलचिलाती और चुभन वाली धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. बदलते मौसम के बाद तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. भारतीय उपमहाद्वीप पिछले कुछ दिनों से विविध जलवायु परिस्थितियों का सामना कर रहा है, कुछ क्षेत्र भारी वर्षा से प्रभावित हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

भीषण लू से परेशान होंगे लोग
बढ़ते तामपान को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले कुछ दिनों में कर्नाटक समेत तमिलनाडु और तेलंगाना में तापमान बढ़ने के बाद जोरदार लू पड़ेगी. इसके अलावा  आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और केरल समेत गुजरात में भी भीषण गर्मी पड़ेगी. IMD की जानकारी के अनुसार  पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में बढ़ते तामपान के कारण तेज लू चलने की संभावना जताई है. 


बढ़ रहा तापमान
देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में 40 डिग्री के पार तापमान दर्ज किया है. बढ़ते तापमान के कारण जोरदार लू चलने का अलर्ट भी भारतीय मौसम विभाग यानी कि IMD ने जारी कर दिया है. 


हीटवेव की जद में आएगा भारत
भारतीय मौसम की जानकारी के मुताबिक अप्रैल से लेकर जून तक तापमान तेजी से बढ़ेगा और गर्मी अपना असली रूप दिखाएगी. इस महीने से ही IMD ने दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है. 


IMD ने जारी किया अलर्ट 
हीटवेव चलने के बाद लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. आज से लेकर अगले तीन दिन 4 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे कई राज्यों में तापमान बढ़ने के कारण गर्मी बढ़ेगी. वहीं IMD की जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के आसपास एक इलाकों में तापमान बढ़ने के कारण लू चलाने की जानकारी जारी की है. 


Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप