UP Board Date Sheet 2024 : UP बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं परीक्षा डेटशीट, यहां देखें टाइम टेबल
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1999590

UP Board Date Sheet 2024 : UP बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं परीक्षा डेटशीट, यहां देखें टाइम टेबल

UP Board Date Sheet 2024: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की तरफ से जारी परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक, दोनों वर्गों की परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पारी का परीक्षा सुबह साढ़े 8 से लेकर 11.45 तक चलेगी. वहीं दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर 5.15 बजे तक होगी. 

 

UP Board Date Sheet 2024 : UP बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं परीक्षा डेटशीट, यहां देखें टाइम टेबल

UP Board Date Sheet 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने  हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है. ये दोनों परीक्षा आगामी लोकसभी चुनाव से पहले होगी. क्लास 10वीं और 12की परीक्षा 22 फरवरी 2024 से शुरू होगी और 9 मार्च 2024 तक चलेगी.     

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की तरफ से जारी परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक, दोनों वर्गों की परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पारी का परीक्षा सुबह साढ़े 8 से लेकर 11.45 तक चलेगी. वहीं दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर 5.15 बजे तक होगी. 

इस बार बोर्ड परीक्षाओं में 55,08,206 स्टूडेंट्स का रेजिस्ट्रेशन हुआ है. इनमें से 10वीं क्लास में 2954034 और 12वीं में 2549827 स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरा है. जबकि इस पूरे प्रदेश में UPMSP ने टोटल 7864 एग्जाम सेंटर बनाए हैं. जिसमें से 1017 सरकारी स्कूल, 3537 सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और 3310 प्राइवेट स्कूल शामिल हैं. वहीं, पिछले साल 8753 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे.

यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2024 ( UP 10th Time Table 2024 ) 
- 22 फरवरी:पहली पारी सुबह 08.30-11.45 बजे तक हिंदी ( Hindi ) व प्रारंभिक हिंदी
- 27 फरवरी: पहली पारी सुबह 08.30-11.45 बजे तक गणित ( Maths )
- 28 फरवरी: पहली पारी सुबह 08.30-11.45 बजे तक संस्कृत ( Sanskrit )
- 29 फरवरी: पहली पारी सुबह 08.30-11.45 बजे विज्ञान ( Science ) और दोपहर 2 से 5.15 तक कृषि ( Agriculture ) 
- 01 मार्च - पहली पारी सुबह 08.30-11.45 बजे तक मानव विज्ञान ( Biology ), दोपहर 2 से 5.15 तक- NCC
- 04 मार्च - पहली पारी सुबह 08.30-11.45 बजे तक अंग्रेजी ( English )
- 05 मार्च - पहली पारी सुबह 08.30-11.45 बजे तक होम साइंस, दोपहर 2 से 5.15 तक- कंप्यूटर ( Computer) 
- 06 मार्च - पहली पारी सुबह 08.30-11.45 बजे तक चित्रकला ( drawing ), दोपहर 2 से 5.15 तक- आईटी ( information Techonology ).
- 07 मार्च - सुबह 08.30-11.45 बजे तक सामाजिक विज्ञान ( Social Science ).

यूपी बोर्ड इंटर टाइम टेबल 2024 ( UP 12Th Time Table 2024 )

- 22 फरवरी - दोपहर 02-5.15 बजे तक हिंदी, सामान्य हिंदी ( Hindi )
- 23 फरवरी -प्रात 08.30-11.45 बजे - नागरिक शास्त्र ( Civics ).
- 27 फरवरी सायं 02-5.15 बजे तक व्यवसाय अध्ययन ( Busines Adminstration ) (कॉमर्स वालों के लिए)
- 28 फरवरी सायं 02-5.15 बजे तक- अर्थशास्त्र ( Economics )
- 29 फरवरी सुबह - 08.30-11.45 बजे - लेखाशास्त्र ( Accountancy ), दोपहर 02-5.15 बजे तक- बायोलॉजी ( Biology ), गणित ( Maths ).
- 1 मार्च 2024- सायं 02-5.15 बजे तक- मानव विज्ञान ( Human Science )
- 2 मार्च - सायं 02-5.15 बजे तक- अंग्रेजी ( English )
- 4 मार्च - सुबह 8.30-11.45- कंप्यूटर ( Computer ), कृषि वनस्पति विज्ञान ( Agricultural Botany ), दोपहर 02-5.15 बजे तक- फिजिक्स ( भौतिकी ), मनोविज्ञान ( Psychology ), शिक्षाशास्त्र ( Pedagogy ), तर्कशास्त्र.

5 मार्च - दोपहर  02-5.15 बजे तक- भूगोल ( Geography )
6 मार्च - सायं 02-5.15 बजे तक- इतिहास ( History )
7 मार्च - सायं 02-5.15 बजे तक- केमिस्ट्री ( Chemistry ), समाजशास्त्र ( Sociology ).
9 मार्च - सायं 02-5.15 बजे तक- संस्कृत ( Sanskrut ), कृषि गणित ( Agriculture maths ), प्रारंभिक सांख्यिकी ( Elementry Statics ) , कृषि रसायन विज्ञान ( agricultural chemistry ).

 

 

Trending news